WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

पाइप गोदाम में लगी भीषण आग,दमकल कर्मियों द्वारा जान पर खेलकर आग पर काबू पाने के प्रयास, प्रशासन हुआं अलर्ट

1274

*रमेश सोनी की रिपोर्ट*

रतलाम: शहर के मोहन नगर में पाइप गोदाम में आग लग जाने से हड़कंप मच गया आग की लपटे और धुएं से समूचे क्षेत्र में रहवासियों का दम घुटने लगा।
मामले की खबर जैसे ही शहर में फैली आग पर काबू पाने के लिए कई लोग जुट गए,अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने में जान जोखिम में डालकर प्रयास कर रहे हैं।

मोहन नगर क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक पाइप के एक गोदाम में दोपहर करीब ग्यारह बजे अचानक आग लगी।आग की लपटों से देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। आगजनी से निकले धुएं ने आसपास के कई क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है,आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। भीषण आगजनी पर अब तक कई टैैंकर पानी डाला जा चुका है लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।जिले के  वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पंहुच गए है।

गोदाम में पीवीसी पाइप भरे हुए थे,जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। भीषण आग से गहरा काला धुआं शहर में दूर दूर तक नजर आने लगा। गहरे काले धुएं ने  डोंगरे नगर विरीयीखेडी जैसे कई क्षेत्रों को पूरी तरह ढंक लिया और इन इलाकों में अंधेरा सा छा गया।
पाइप का यह गोदाम इण्डियन आइल के पैट्रोल पंप के बिलकुल पास में स्थित है। भीषण अग्निकाण्ड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व  वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुच गए। आगजनी के चलते आसपास में लोगों की भारी भीड जमा हो गई है। भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायर ब्रिगेड की कई लारियों का पानी डालने के बावजूद भी आग काबू में नहींआ पाई है।
घटनास्थल पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी गौरव तिवारी व अनेक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं बता दें कि जिला प्रशासन के अधिकारी आग लगने के एक घंटे बाद तक मौके पर पहुंचे,समय रहते अधिकारी पंहुच जातें तो निश्चित ही आग पर जल्द नियंत्रण हों सकता था। कस्तूरबा नगर स्थित पानी की टंकी से दमकल विभाग ने दमकलों को भरकर लाने में मदद मिली बता दें कि आग लगे स्थान से नगर निगम कार्यालय काफी दुर होने से आग पर नियंत्रण करने में देरी हो सकती थीं।