WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Alia-Ranveer Protest : आलिया और रणवीर को महाकाल में नहीं घुसने दिया गया

बजरंगियों, विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, पुलिस ने डंडे चलाए

2275
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को आज बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर में नहीं घुसने दिया

Ujjain : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को आज बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर में नहीं घुसने दिया। मंदिर के सामने इतनी भीड़ हो गई कि पुलिस समझ नहीं सकी। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि इन अभिनेताओं ने महाकाल के दर्शन किए या नहीं! पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने लाठियां भी चलाई।

उनका विरोध रणवीर के इस बयान था कि मुझे मटन, चिकन के साथ साथ नॉनवेज में बीफ खाना भी काफी पसंद है। वैसे उनका यह बयान 2012 का है। जबकि, आलिया के विरोध का कारण उनका यह बयान रहा कि मेरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जिसे देखना हो वह देखें, जिसे पसंद न हो, वो नहीं देखें। इसी बात को लेकर बजरंगियो ने रणबीर और आलिया के उज्जैन महाकाल दर्शन को लेकर विरोध किया और बायकॉट के नारे लगाए। ये जोड़ा अपनी नई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज से पहले महाकाल के दर्शन करके आशीर्वाद लेने आया था।

मंदिर के बाहर हुई बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन कुछ समझ नहीं पाया। नारेबाजी कर रहे बजरंग दल को पुलिस ने वहां से दूर किया। यह बात भी सामने आई कि रणबीर और आलिया जो महाकाल दर्शन करने पहले पहुंचने वाले थे! लेकिन, विरोध प्रदर्शन के चलते वे पहले काल भैरव के दर्शन करने चले गए।


Read More… Celebrity Wedding : केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का वेन्यू तय, तारीख का इंतजार 


बताया जाता है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को काले झंडे दिखाकर बायकॉट के नारे लगा रहे थे। लेकिन, पुलिस और प्रशासन ने इस पर सख्ती दिखाते हुए कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नारेबाजी के साथ मारपीट किए जाने का भी विरोध किया।

बीफ खाने वालों का मंदिर प्रवेश नहीं
कहा गया कि रणबीर कपूर नॉनवेज खाते हैं और उनका प्रचार भी करते हैं। बाबा महाकाल के दरबार में बीफ खाने वाले ऐसे अभिनेता को हिंदूवादी घुसने नहीं देंगे। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता महाकाल मंदिर के बाहर विरोध जता रहे हैं. किसी भी स्थिति में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को महाकाल दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे।