WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ राष्ट्रीय

PM मोदी आज करेंगे World Dairy Conference का आगाज, 50 देशों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन-2022 (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस-2022) का उद्घाटन करेंगे.

1154

PM मोदी आज करेंगे World Dairy Conference का आगाज, 50 देशों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत

पीएमओ के मुताबिक, आईडीएफ डब्ल्यूडीएस-2022 में दुनिया के 50 देशों के लगभग 1500 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है.

इससे पहले भारत में विश्व डेयरी सम्मेलन का आयोजन साल 1974 में किया गया था. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘भारतीय डेयरी उद्योग इस मायने में अद्वितीय है कि यह एक सहकारी मॉडल पर आधारित है, जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है.’

पीएमओ ने बताया कि चार दिवसीय शिखर सम्मेलन जो इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है. वैश्विक और भारतीय डेयरी हितधारकों का एक सम्मेलन है. जिसमें उद्योग जगत के नेता, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शिरकत करेंगे. यह सम्मेलन पोषण और आजीविका के लिए डेयरी विषय पर केंद्रित है.

8 सालों में दूध उत्पादन में हुई 44 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

पीएमओ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर सरकार ने डेयरी क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पिछले आठ सालों में दूध उत्पादन में 44 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.’

वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत की 23 प्रतिशत हिस्सेदारी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि भारतीय डेयरी उद्योग, जिसकी वैश्विक दुग्ध उत्पादन में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है और जो सालाना लगभग 210 मिलियन टन दूध का उत्पादन करता है और आठ करोड़ से अधिक डेयरी किसानों को सशक्त बनाता है. उसकी की सफलता की कहानी आईडीएफ डब्ल्यूडीएस-2022 में प्रदर्शित की जाएगी. पीएमओ के मुताबिक, शिखर सम्मेलन से भारतीय डेयरी किसानों को वैश्विक स्तर पर अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जानने में भी मदद मिलेगी.

कार्यक्रम में सीएम योगी सहित इन प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे शिरक्त

कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दुग्ध उत्पादन में अपने-अपने प्रदेश की सहभागिता और इस दिशा में नए नवाचार पर जानकारी देंगे. साथ ही, गृहमंत्री अमित शाह भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे.