WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Bus Fell into River : खंडवा के पास बस नदी में गिरी, दो की मौत, 20 घायल

2055
WhatsApp Image 2022 09 13 At 18.51.14 1

Bus Fell into River : खंडवा के पास बस नदी में गिरी, दो की मौत, 20 घायल

नदी में पानी कम था, इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया

Khandwa : सनावद और धनगांव के बीच आज शाम स्टेट हाईवे-27 पर एक बस नदी में गिर गई। दो यात्रियों की मौत हो गई। बताया गया है कि बस में 40 से 50 पैसेंजर सवार थे। 20 से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर 10 एंबुलेंस पहुंचाई गई हैं। घायलों को सनावद के अस्पताल लाया गया है। खंडवा से एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

WhatsApp Image 2022 09 13 at 18.51.14यह बस खंडवा से इंदौर जा रही थी। SP के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद मदद के लिए पुलिस बल और रेस्क्यू टीम को तुरंत रवाना कर दिया गया। खंडवा और सनावद अस्पताल में इमरजेंसी के लिए मैसेज भी दिया गया। हादसे के बाद खंडवा इंदौर के बीच यातायात को रोक दिया गया है। घायलों को ले जाने के लिए रोड को क्लीयर किया गया है। दोनों और करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
बस के नदी में गिरने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किनारे से नदी में उतरे और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। नदी में पानी कम था, इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया। यात्रियों ने बस का दरवाजा खोला और बाहर निकले। इसके बाद कुछ यात्री खिड़की के सहारे भी बाहर निकले। ग्रामीणों ने यात्रियों को रस्सी के सहारे बाहर निकलने में मदद की।
नदी से पुल की ऊंचाई करीब 10 फीट है। बस ड्राइवर ने आगे जा रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, इस दौरान ये हादसा हुआ। बारिश की वजह से रोड पर फिसलन भी ज्यादा है। खंडवा के दौड़वा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक राधा वर्मा की हादसे में मौत हो गई। इसी स्कूल के शिक्षक त्रिलोकचंद भी हादसे में घायल हुए।