WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

74 वर्ष की उम्र में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

2073

अमरावती – दुनियाभर में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जो अद्भुत कहलाता है। ये ऐसी बातें या घटनाएं होती हैं, जिन पर सहसा विश्वास नहीं होता है।

कह सकते हैं कि इन्हें जानकर कोई भी चौंक सकता है। आज हम जिस बात के बारे में बताने जा रहे हैं वह भी कुछ ऐसी

दरअसल आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अस्पताल में गुरुवार सुबह 10.30 बजे एक 74 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इन व्रिटो फर्टिलाइजेशन आईवीएफ प्रक्रिया के माध्यम से गर्भ धारण करने वाली मंगायम्मा ने यहां अहल्या नर्सिग होम में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह सर्वाधिक उम्र में मां बनने का विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले 70 वर्षीय दलजिंदर कौर को बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला माना जाता था। हरियाणा की कौर ने 2016 में एक आईवीएफ प्रक्रिया के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया था।