WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Congress Attack on MPCA : अब कांग्रेस ने MPCA को घेरा, कई आरोप लगाए

दस्तावेज पेश करके बताया कि नई कंपनी को क्यों काम दिया

814

Congress Attack on MPCA : अब कांग्रेस ने MPCA को घेरा, कई आरोप लगाए

Indore : नगर निगम और मध्य प्रदेश क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (MPCA) के बीच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए क्रिकेट मैच को लेकर विवाद के बाद अब कांग्रेस ने भी MPCA पर हमला बोल दिया। कांग्रेस ने MPCA पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दस्तावेजी प्रमाणों के दावा किया है कि MPCA ने एक इवेंट कंपनी को ठेका देने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है।
आरोप लगाया गया कि ठेके के लिए अन्य पात्र कंपनियां उपलब्ध होने के बावजूद एमपीसीए के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार करके अपात्र इवेंट कंपनी को ठेका दिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि इस कंपनी को टेंडर देने में 2022 में और उसके पहले 2017 व 2019 में जिस इवेंट कंपनी को ठेका दिया था और उसमें जो शर्तें थी, उसमें जबर्दस्त हेराफेरी की गई। 2017 में ठेका लेने वाली कंपनी को 5 साल काम करने का अनुभव व ढाई करोड़ टर्न ओवर होना जरूरी था। वहीं 2019 में 3.5 करोड़ टर्न ओवर और ईएमटी (अर्नेस्ट मनी) 2 लाख कर दी गई। 2022 में अर्नेस्ट मनी को घटाकर 75 हजार रुपए कर दिया गया। इसके साथ ही टर्न ओवर की शर्तें समाप्त कर दी गई।

नई कंपनी को काम दिया
राकेश यादव का आरोप है कि एक नई कंपनी जो छह महीने पहले बनी है, उस कंपनी को काम दे दिया। 2022 में इसके लिए और भी कंपनियां थी जिन्हें अच्छा अनुभव था, कम रेट में काम करने वाली थी। उन्हें दरकिनार कर ऐसी कंपनी को ठेका दिया गया, जिससे साबित होता है कि इस पूरे मामले में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। कागज पर 600 सुरक्षा गार्ड दिखाए गए, जबकि 200 से ज्यादा की जरूरत नहीं थी।
यादव ने सीधे नाम लेकर कहा कि यह भ्रष्टाचार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर और रोहित पंडित ने किया। एक और केंद्रीय मंत्री सिंधिया कहते हैं क्रिकेट पैसा कमाने की जगह नहीं है, खेल सेवा का काम है, देश सेवा का काम है, राष्ट्र भक्ति का काम है। वहीं ये दोनों सिंधिया के सपनों को बेच रहे हैं। इन दोनों के खिलाफ आर्थिक अपराध व लोकायुक्त में शिकायत की गई है और हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की जा रही है।