WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Live in Partner Murder : लिव इन में रहने से मना किया तो महिला की हत्या

1364

Live in Partner Murder : लिव इन में रहने से मना किया तो महिला की हत्या

मां ने जाने से इंकार किया तो बेटी पर दबाव डाला

Shivpuri : एक युवक ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी, इसमें उसके दोस्त ने भी साथ दिया। यह महिला शनिवार सुबह खेत पर जाने का कहकर घर से निकली थी। शाम को वह परिजनों को घायल मिली, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के 4 बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है।
घटना के अनुसार, चार बच्चों की मां एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी। जब उसने साथ रहने से मना किया, तो उसके पार्टनर ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। महिला की 18 साल की बेटी पर भी हमला किया। 32 साल की इस महिला के पति की 5 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। महिला की 18 साल की बड़ी बेटी पहले अपने नाना-नानी के यहां रहती थी। सालभर पहले वह अपनी मां के पास आ गई। महिला 5 बीघा खेती और एक स्व-सहायता समूह के जरिए अपने बच्चों को पाल रही थी।

युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग
इस महिला की पति की मौत के बाद उमरीकला के शिव कुमार लोधी से नजदीकियां बढ़ गई। शिव कुमार साल भर से पिछोर रह रहा था। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया। महिला एक साल तक शिव कुमार के साथ रह रही थी। फिर उसने शिव कुमार के साथ रहने से मना कर दिया। शिव कुमार उस पर लिव इन में रहने के लिए दबाव बनाता था। इस वजह से दोनों में विवाद होने लगा था।
महिला की बेटी ने बताया कि आरोपी मां पर साथ चलने के लिए दबाव डालते थे। शनिवार को भी आरोपी घर पर आ गए थे। मां उनके आने से पहले ही खेत चली गई थी। उन्होंने मुझे ही साथ चलने को कहा। मैंने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे पैर पर पत्थर पटक दिया। इसके बाद वे लोग वहां से भाग गए।
महिला की बेटी ने बताया कि आरोपी मां पर साथ चलने के लिए दबाव डालते थे। शनिवार को भी आरोपी घर पर आ गए थे। मां उनके आने से पहले ही खेत चली गई थी। उन्होंने मुझे ही साथ चलने को कहा। मैंने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे पैर पर पत्थर पटक दिया। इसके बाद वे लोग वहां से भाग गए।

आरोपी का दोस्त आया था लेने
महिला की बड़ी बेटी ने बताया कि शनिवार को शिव कुमार का करीबी दोस्त दऊआ लोधी दो बार घर आया था। उसने मेरी मां पर पिछोर चलने का दबाव बनाया। मां उसका फोन नहीं उठाती थी तो दऊआ ने मां से अपने फोन पर शिव कुमार की बात कराई। उसने मेरी मां से फोन पर भी पिछोर आकर रहने के लिए कहा, लेकिन मां ने साफ मना कर दिया। इसके बाद तीसरी बार वे दोनों ही साथ घर आ गए थे, लेकिन मां उनके आने से पहले ही खेत पर चली गई थी।

बेटी से साथ चलने को कहा
महिला की बेटी ने बताया कि शिव कुमार उसे भी जबरदस्ती अपने साथ पिछोर ले जाने की बात कर रहा था। वह कह रहा था कि अगर उसकी मां पिछोर चलने को तैयार नहीं है तो उसे साथ चलना पड़ेगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे पैर पर पत्थर पटककर दोनों भाग गए। महिला की बेटी ने आगे बताया कि मां शनिवार सुबह 11 बजे खेत जाने का बोलकर निकली थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। हम उन्हें ढूंढने निकले तो कुछ लोगों ने बताया कि पाटी घाट पर एक महिला की हत्या करने का प्रयास हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो मां घायल पड़ी थी। वहां मौजूद लोगों की मदद से हम उन्हें मनपुरा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका!