WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

किडनी के इलाज के लिए आज सिंगापुर रवाना होंगे लालू

883

रजेडी प्रमुखलालू यादवइलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं.लालू यादव के साथ सिंगापुर बड़ा कुनवा जा रहा है. वह मंगलवार की शाम दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे.

सिंगापुर में सोशल मीडिया पर मुखर रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं. इसके साथ ही लालू यादव के साथ 6 लोग जा रहे हैं.लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक रहना हो सकता है. इसलिए वह सारी तैयारी के साथ वहां जा रहे हैं.

लालू यादव के साथ परिवार के सदस्य, पार्टी के नेता और उनके निजी सेवक जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनके साथ कुल 6 लोग सिंगापुर जा रहे हैं.लालू प्रसाद के साथ जहां उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती जाएंगी तो वहीं राबड़ी देवी के मुहबोले भाई और लालू के करीबी विधान पार्षद सुनील सिंह और सुभाष यादव भी साथ जा रहे हैं. इसके साथ ही लालू यादव अपने दो सेवकों को भी साथ ले कर जा रहे हैं. ये दोनों वही सेवक हैं जो पटना से लेकर दिल्ली तक उनकी सेवा में लगे रहते हैं.