WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone Blind Murder : अंधे कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी ने पत्नी से अवैध सम्बन्ध की आशंका के चलते की थी हत्या

1044
Khargone Blind Murder

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन जिले की बिस्टान पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। आरोपी को आशंका थी कि मृतक के उसकी पत्नी से अवैध सम्बन्ध है। आक्रोश के चलते आरोपी ने युवक की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी गुजरात फरार हो गया था।

बिस्टान थाने जगन्नाथपुरा में खेत के पास लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। अंधा कत्ल पुलिस के लिये चुनौती था। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट के खुलासे और विवेचना के बाद अंधे कत्ल का खुलासा किया। 28 वर्षीय धन्नालाल पिता मांगीलाल तडवी जाति भील की आरोपी अनसिंह पिता चमारिया ने पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने मृतक के उसकी पत्नी से अवैध सम्बन्ध की आशंका के चलते हत्या कर दी। 10 अक्टूबर को लाश मिलने के बाद पुलिस ने विवेचना कर पूछताछ कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, सिद्धार्थ चौधरी (एसपी)-