WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Late Night Action at Pubs : दो पबों पर देर रात कार्रवाई, डांस करते युवक-युवतियों को निकाला

पुलिस ने म्यूजिक डीजे सिस्टम थाने में रखवा लिए

1197
WhatsApp Image 2022 10 16 At 9.45.14 PM

Indore : पबों को लेकर जारी की गई समय सीमा के बाद भी देर रात तक शोर शराबा कर रहे दो पब पर शनिवार रात पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी ने यहां पहुंचकर डीजे सिस्टम उठवा लिए और थाने में रख दिए। पुलिस ने दोनों पब के कर्मचारियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है।

डीसीपी संपत उपाध्याय के आदेश पर शनिवार रात में अपोलो प्रीमियम बिल्डिंग स्थित पियानो पब एंड बार और अपोलो टॉवर के रेबुलेशन बार पर कार्रवाई की गई। यहां उत्तम निवासी न्यू शीतल नगर और संतराम निवासी सोलंकी नगर के खिलाफ 188 धारा के तहत कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि पबों को लेकर प्रशासन ने रात करीब साढ़े 11 बजे की समय सीमा निर्धारित की है। जिसके बाद भी यहां देर रात तक पब में म्यूजिक बजाया जा रहा था। रात में यहां पुलिस को देख पब में डांस कर रहे युवक-युवती बाहर निकले। पुलिस ने दोनों पबो से म्यूजिक सिस्टम और डीजे जब्त किया।

पब में चल चुकी है गोली
नाइट कल्चर लागू होने के तीसरे दिन ही रात में सोनी उर्फ विजय यादव ने गोली कांड को अंजाम दिया था। जो गोली पब संचालक और उसके साथी को लगी थी। बाद में आबकारी विभाग ने भी देर रात तक पब में चलने वाली पार्टी को लेकर कार्रवाई की थी। विजयनगर पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से कलेक्टर ने पबों को लेकर सख्ती करने के निर्देश भी दिए थे।