WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक नगर बनाएंगे–चेतन्य काश्यप

 _दीप मिलन समारोह में छाया भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और उल्लास_ 

840

रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक नगर बनाएंगे–चेतन्य काश्यप

रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा आयोजित दीप मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और उल्लास छाया रहा।पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने श्री काश्यप का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

विधायक श्री काश्यप ने अपने 9 वर्षीय कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहर के चहुंमुखी विकास का आधार तैयार हो चुका हैं।इससे हम निश्चित ही रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक नगर बनाएंगे।दीप मिलन समारोह में शहर के प्रत्येक वार्ड से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा पार्षदगण के साथ आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक श्री काश्यप का स्वागत किया।

IMG 20221020 WA0014

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में सब तरफ फोरलेन की कनेक्टीविटी होगी।शासन ने हाल ही में सेजावता बायपास से शहर और करमदी रोड की फोरलेन स्वीकृत की है। इससे पूर्व अन्य मार्ग फोरलेन के रूप में परिवर्तित हो चुके है। नगर के विकास को नए आयाम देने के लिए गोल्ड कॉम्प्लेक्स का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इसकी रिडेंसीफिकेशन योजना में जिला अस्पताल का नया भवन और अन्य कई जनोपयोगी सुविधाएं विकसित होगी।

श्री काश्यप ने सड़को के नवनिर्माण,पेयजल योजनाओं, नर्मदा से पानी लाने की योजना अवैध एवं अविकसित कॉलोनियों के नियमितीकरण और नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास सहित विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली है कि उन्हें मातृभूमि की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।वे रतलाम को मालवा का सर्वश्रेष्ठ नगर बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

दीप मिलन समारोह में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि श्री काश्यप ने शहर को नई ऊंचाई दी है।रतलाम को कई क्षेत्रों में रोल मॉडल बनाया हैं।

ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि श्री काश्यप का लक्ष्य सदैव रतलाम का विकास रहता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास के लिए उनका सहयोग मिल रहा हैं। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि दीप मिलन समारोह का यह कार्यक्रम बहुत ही अनूठा है।विधायक कश्यप ने शहर की दिशा और दशा बदली हैं।

कार्यक्रम को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईब्राहिम शैरानी,पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा,पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य,बजरंग पुरोहित,जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,निर्मल कटारिया,मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित,आदित्य डागा,मण्डल प्रभारी विनोद यादव ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पार्टी,मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।