WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

IAS Postings In MP: बसंत कुर्रे सहित 3 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

3540

IAS Postings In MP: बसंत कुर्रे सहित 3 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

भोपाल: राज्य शासन ने कल रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की अलग-अलग आदेश जारी कर नई पदस्थापना की है।

2010 बैच के IAS अधिकारी बसंत कुर्रे संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा उप सचिव लोक स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के पद पर पदस्थ किया है। उन्हें उप सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधाई कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए) भी घोषित भी किया है। एक अन्य आदेश में 2017 बैच के IAS अधिकारी दिव्यांक सिंह अपर आयुक्त वाणिज्यिक, को अब इंदौर में ही CEO स्मार्ट सिटी इंदौर बनाया गया है।


 

एक और आदेश में 2016 बैच की IAS अधिकारी मिशा सिंह अपर कलेक्टर शाजापुर को अपर कलेक्टर जिला उमरिया पदस्थ किया गया है।