WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Railways VRS : रेलवे के अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में ‘निकम्मों’ को बाहर किया!

1392

Railways VRS : रेलवे के अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में ‘निकम्मों’ को बाहर किया!

139 अधिकारियों पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए दबाव डाला गया!

New Delhi : रेलवे ने 16 महीने के दौरान हर तीन दिन में एक ‘निकम्मे या भ्रष्ट अधिकारी’ को बर्खास्त किया। 139 अधिकारियों पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए दबाव डाला जा रहा है। जबकि, 38 को हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार एक द‍िन पहले ही वरिष्ठ स्तर के दो अधिकारियों को हटाया गया।
इनमें से एक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हैदराबाद में 5 लाख रुपये की रिश्वत के साथ, जबकि दूसरे को रांची में 3 लाख रुपए के साथ पकड़ा था। एक अधिकारी ने कहा कि रेलवे म‍िन‍िस्‍टर अश्विनी वैष्णव ‘काम करो नहीं तो हटो’ के अपने संदेश के बारे में बहुत स्पष्ट हैं। हमने जुलाई 2021 से हर तीन दिन में रेलवे के एक भ्रष्ट अधिकारी को बाहर किया है। रेलवे के इस फैसले के बाद कर्मचार‍ियों के बीच खल-बली मची हुई है।

9700 मामलों में 68 लाख वसूले
पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) ने बिना टिकट यात्रा करने वालों को लगातार सख्‍ती कर रहा है। ब‍िना ट‍िकट यात्रा करने वालों के ख‍िलाफ सख्‍ती से अभ‍ियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे ने 22 नवंबर को समस्तीपुर मंडल में सुबह 5 से रात 11 बजे तक स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान 9700 केस से कुल 68 लाख की राश‍ि वसूली गई।