WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

BRTS Will Open For Immigrants : बीआरटीएस में प्रवेश कर सकेंगे अप्रवासियों के वाहन!

AICTSL ने प्रस्ताव बनाकर शासन से इसके लिए अनुमति मांगी!

701
WhatsApp Image 2022 11 28 At 10.19.59 PM

BRTS Will Open For Immigrants : बीआरटीएस में प्रवेश कर सकेंगे अप्रवासियों के वाहन!

Indore : शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक BRTS (Bus Rapid Transit System) की बसें दौड़ती है। इन बसों में रोजाना 25 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। यहां केवल एआईसीटीएसएल (Atal Indore City Transport Services Limited) द्वारा अधिकृत बसें और एंबुलेंस ही चलती है। शेष वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। आगामी प्रवासी सम्मेलन में इसे तीन दिन के लिए खोल दिया जाएगा। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के वाहन इस 11 किलोमीटर लंबे मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे।

एक दशक पहले निगम ने खुद के लोकसेवा वाहनों का संचालन शुरू किया था। इन वाहनों को दौड़ाने के लिए करोड़ों की लागत से बीआरटीएस का निर्माण किया था। इसका एक छोर देवास नाका और दूसरा छोर राजीव गांधी चौराहा पर खत्म होता है। मार्ग पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक 50 से अधिक बसें चलती है। बसों में सफर के लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों पर टिकट घर बनाए गए हैं। बसों के साथ अन्य वाहनों ने भी प्रवेश करना शुरू कर दिया था, तब कोर्ट ने इसे केवल बसों के लिए अधिकृत किया था। कोर्ट के आदेश के बाद अन्य वाहन बीआरटीएस के बाहर चलते हैं।

ये होगा फायदा
निगम की मंशा है कि अप्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमान शहर के कुछ चुनिंदा स्थानों पर भी भ्रमण करने जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें भीड़-भाड़ वाले मार्गों से गंतव्य ले जाने में दुविधा होगी। मेहमानों की आवाजाही में सुगमता के लिए BRTS (Bus Rapid Transit System) को खोला जाएगा। यानी, जिन वाहनों में मेहमान होंगे, वे वाहन BRTS से निकल सकेंगे। इन वाहनों में पहचान के लिए प्रवासी सम्मेलन का लोगो लगाया जाना जरूरी होगा। बगैर लोगो वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

रात को तफरीह वालों को अभी लाभ
रात 10 बजे बाद बसों का संचालन बंद हो जाता है, तब साइकलिंग और पैदल घूमने वाले इस मार्ग का उपयोग करते हैं। ठंड का मौसम होने से वर्तमान में तफरीह करने वाले कम हैं। गर्मी में संख्या अधिक रहती है।

एआईसीटीएसएल के प्रभारी मनोज पाठक ने कहा कि बीआरटीएस पर अधिकृत बसों के अलावा अन्य प्रतिबंधित है। अप्रवासी सम्मेलन के मेहमानों को वाहनों के लिए इसे तीन दिन के लिए खोला जा सकता है। शासन से अनुमति के बाद निर्णय लिया जाएगा।