WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM चौहान से मंत्री सिलावट ने की भेंट, 2 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया

884

CM चौहान से मंत्री सिलावट ने की भेंट, 2 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज निवास कार्यालय पर भेंट की। मंत्री श्री सिलावट ने जल संसाधन तथा मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग की गत दो वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित पुस्तक भेंट की। मंत्री श्री सिलावट ने अवगत कराया कि विगत दो वर्षों में प्रदेश में 3 लाख 48 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की गई है। साथ ही 126 नवीन परियोजनाएँ आरंभ की गई। विभाग ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 में 840 करोड़ रूपये से अधिक की राजस्व वसूली की। वर्ष 2020-21 में 148 करोड़ और 2022-23 में अब तक 186 करोड़ स्टैण्डर्ड फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया। मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग ने वर्ष 2020-21 से 2022-23 की अवधि में अब तक 59 हजार 630 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए। मत्स्य उत्पादन में भी प्रदेश में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि अर्जित की गई है।