WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप, तीन मीटर ऊँची सुनामी की चेतावनी

470

Earthquake:जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप, तीन मीटर ऊँची सुनामी की चेतावनी

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है. इसे लेकर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी आ सकती है.

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. भूकंप का केंद्र आओमोरी प्रांत के तट से 80 किमी दूर, 50 किमी की गहराई पर था. भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप आओमोरी और होक्काइडो के तट पर आया, उत्तर-पूर्वी तट पर तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी आ सकती है. कई जगहों पर 20 से 50 सेमी ऊंची सुनामी लहरे भी देखी गई. कुजी बंदरगाह में 70 सेमी तक की लहरें देखी गईं. 90 हजार लोगों को घर छोड़ने के आदेश दिए गए हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

रूस के तट तक सुनामी का खतरा
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर (PTWC) ने चेतावनी जारी की है कि भूकंप से उठी खतरनाक सुनामी लहरें जापान और रूस के तटों को प्रभावित कर सकती हैं.

इसके अलावा भूकंप के केंद्र से 1,000 किमी के दायरे में आने वाले किसी भी इलाके में विनाशकारी लहरों का खतरा बना हुआ है. होक्काइडो के एक शख्स ने भूकंप का वीडियो भी शेयर किया है.