WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भारतीय पत्रकार संघ, उन्हेल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डेढ़ दर्जन डॉक्टरों की टीम ने 350 से अधिक लोगों का किया परिक्षण!

1007

भारतीय पत्रकार संघ, उन्हेल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डेढ़ दर्जन डॉक्टरों की टीम ने 350 से अधिक लोगों का किया परिक्षण!

सतीश सोनी की रिपोर्ट! 

Ujjain : रविवार को जिले के उन्हेल नगर में स्थित धाकड़ धर्मशाला में पहली बार प्रेस क्लब के सोजन्य से निशुल्क आयुर्वेदिक जांच शिविर का आयोजन हुआ, आयोजन का शुभारंभ में भगवान धनवंतरी व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमालाओं के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

IMG 20240714 WA0125 1

शिविर के मुख्य अतिथि एसडीएम सतनारायण सोनी, तहसीलदार रामविलास वाक्तलिया, थाना प्रभारी अशोक शर्मा, उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल हाडा, नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल हल्कारा, जिला मंत्री नंदराम धाकड़ आदि रहें।

तत्पश्चात गुजरात के बड़ौदा आयुर्वेदिक पारुल हॉस्पिटल के डेढ़ दर्जन से अधिक डॉक्टर्स की टीम द्वारा शारीरिक पीड़ा से मजबूर लोगों का परामर्श किया गया साथ ही कुछ लोगों का व्यवस्थित उपचार के लिए 18 जुलाई के लिए बडौदा पहुंचकर जांच और उपचार के लिए पंजीयन किया। इसमें विशेष बात यह है कि रोगियों के आवागमन के लिए अस्पताल की और से बस की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी।

IMG 20240714 WA0126

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्मल सोलंकी, भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार दग्गी, उपाध्यक्ष संजय कुंडल, सचिव दीपक पोरवाल, पद्माकर पागे, चैन सिंह रघुवंशी, सतीश सोनी, दीपक पाल, सूरज गोंड, विपुल जैन, मयूर जैन, राकेश वाक्तलिया, रोहित सांखला, पदम मालवीय, दिलीप परमार, अनिल कपासिया, नितेश वर्मा, गोविंद सलीत्रा आदि प्रेस क्लब सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।