WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

नोटों से भरा ट्रक सड़क पर पलटा, आग की तरह खबर फैलने के बाद लोगों की जुट गई भीड़

2131

 

उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में शुक्रवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पास सड़क पर खड़े गोवंश को बचाने के चक्कर में ट्रक कीचड़ में फंस गया। ट्रक में नोटों की करतन भरी थी। गांव के पास नोटों की कतरन से भरा एक ट्रक ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। राहगीरों समेत ग्रामीणों ने कतरनों को देखा तो अचंभित हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरबीआई के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद ट्रक को कीचड़ से निकलवा कर रवाना किया गया।

शहर के शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव के पास एक ट्रक सड़क किनारे कीचड़ में धंस गया। गोवंश को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे कीचड़ में धंस गया। ट्रक चालक ने ट्रक को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी वजह से ट्रक को निकालने की आवाजही में ट्रक में भरे नोटों की कतरन से बने कुछ बंडल सड़क पर गिर गए।  जिसको देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इस जगह से निकल रहे लोगों ने जब वो बंडल देखे तो लोगों को लगा कि इस ट्रक में नोट भरे हुए हैं। इस वजह से भारी संख्या में घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए।

कानपुर से बरेली जा रहा था नोटों से भरी कतरन का ट्रक
नोटों से भरे ट्रक की सूचना पर लोगों के पहुंचने की खबर के बाद पुलिस को इस पूरे मामले की खबर मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को समझा और आरबीआई के अधिकारियों से बातचीत कर ट्रक को कीचड़ से निकलवा कर रवाना कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि कानपुर से नोटों की कतरन लेकर बरेली के लिए ट्रक रवाना हुआ था। वैधानिक दस्तावेज होने के चलते पुलिस ने भी ट्रक को छोड़ा। इस पूरे प्रकरण पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक फंसा हुआ है जिसकी सूचना पर सीओ हरपालपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरबीआई के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि ट्रक कानपुर से बरेली जा रहा था जिसके बाद ट्रक को निकलवा कर रवाना कर दिया गया है।