WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

छत्तीसगढ़ के एक बड़े पुलिस अफसर का भी बनाया था वीडियो

विदेश में पढ़ी है रेशु, रसूखदार और अफसर रहते थे टारगेट पर

293
WhatsApp Image 2025 05 02 At 18.28.41

छत्तीसगढ़ के एक बड़े पुलिस अफसर का भी बनाया था वीडियो

भोपाल: इंदौर में हनीट्रेप के मामले में एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक बड़े अफसर का भी वीडियो बनाए जाने की जानकारी इंदौर पुलिस को लगी है। पुलिस इस संबंध में वहां के पुलिस अफसर के संपर्क में हैं।

यह वीडियो इंदौर के एक होटल में बनाया गया था। गौरतलब है कि इंदौर के शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर से एक करोड़ रुपए की अवैध वसूली के मामले में भोपाल की श्वेता जैन और उसकी सहेली अभिलाषा चौधरी उर्फ रेशु को भी आरोपी बनाया गया है। इनके मोबाइल फोन से लगतार चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

सूत्रों की मानी जाए तो इन लोगों से मिले मोबाइल फोन की जांच में यह बात सामने आई है कि छत्तीसगढ़ के एक पुलिस अफसर का भी वीडियो बनाया गया। उस अफसर से पहले दोस्ती की, इसके बाद उन्हें इंदौर बुलाया गया और वहां की एक होटल में यह वीडियो बनाया गया। अफसर के साथ रेशु की व्हाट्सएप चेट भी मिली है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ सका कि उस अफसर को ब्लैकमेल किया जा रहा था या नहीं। इधर इंदौर पुलिस छत्तीसगढ़ के उस अफसर के संपर्क में आ चुकी है। वहीं रेशु को गुरुवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने के लिए अदालत में आवेदन कर सकती है।

*विदेश में पढ़ाई कर आई* एमपी पुलिस को पता चला है कि रेशु विदेश में भी पढ़ाई करने गई थी। वह हाईप्रोफाइल लाइफ स्टाइल जीती है। कुछ समय पहले उसका तलाक भी होने की जानकारी सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के जुड़ने के बाद रेशु हाईप्रोफाइल लोगों के संपर्क में आई। इनके जरिए वह प्रभाव और पैसा कमाना चाहती थी।

*सागर जिला संगठन पता करेगा* 

इधर भाजपा से जुड़ी होने की खबरों के बाद सागर जिला भाजपा में हड़कंप मच गया है। यहां पर रेशु और उससे जुड़े नेताओं के तार लोग अपने-अपने तरह से खोज रहे हैं। सागर भाजपा के शहर अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि वे पता करेंगे कि अभिलाषा चौधरी यहां के किसी प्रकोष्ठ में रही है या नहीं रही है। उन्होंने बताया कि वे डेढ़ साल से जिला अध्यक्ष हैं, लेकिन कभी यह महिला उनके संपर्क में नहीं आई और ना ही उनके कार्यकाल में किसी प्रकोष्ठ के पद पर है। उन्होंने बताया कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से ही यह सब पता चला है।