WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

AAP’s Performance : केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की शुरुआत, एक महापौर और 41 पार्षद

AAP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा 'हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनाव!'

1256
WhatsApp Image 2022 07 20 At 8.36.33 PM

Bhopal : आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी जीते 41 पार्षदों ओर सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा ये जीत जनतंत्र की मालिक जनता की है। जनता ने जो भरोसा, आशीर्वाद, हमें दिया ‘आम आदमी पार्टी’ पूरी निष्ठा और तत्परता से उनके विश्वास पर खरा उतरेगी। यह जीत ईमानदार क्रांतिकारी आप कार्यकर्ताओ को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तरह मूलभूत सुविधाओ को उन्नत कर शहर और वार्डो का विकास करेंगे। ‘आम आदमी पार्टी’ पूरे मध्यप्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। हम इस जीत की ऊर्जा के साथ आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेंगे और पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हमारा संगठन दिन प्रतिदिन प्रदेश में मजबूत हो रहा है और हमारा अगला लक्ष्य विधानसभा चुनाव है। हम सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे और जनता के मूलभूत हितों के लिए इस संघर्ष को जारी रखेंगे।
AAP के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत जोशी ने बताया कि पहले चरण में मिली अभूतपूर्व सफलता के साथ आज घोषित नतीजो में आप ने अप्रत्याशित सफलता पाई है। पूरे प्रदेश में सिंगरौली महापौर सहित 41 पार्षद, 60 सरपंच, 95 पंच, 15 जनपद सदस्य एवं 5 पंचायत सदस्य सहित ग्वालियर जैसे बड़े शहर में 71000 वोटो को प्राप्त करना AAP की बढ़ती हुई लोकप्रियता ओर नीतियों की स्वीकार्यता को दर्शाता है।