WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

AB Negative Blood Donors Less : रक्तदान करने वाले बढे पर ‘एबी निगेटिव’ मात्र 2% ही!

हर साल करीब 50 हजार लोग रक्तदान करते हैं, युवाओं की संख्या अधिक!

807

AB Negative Blood Donors Less : रक्तदान करने वाले बढे पर ‘एबी निगेटिव’ मात्र 2% ही!

Indore : शहर में रक्तदान दाताओं की कमी नहीं है। एक मैसेज पर अस्पताल में रक्तदाताओं की भीड़ लग जाती है। रक्तदान करने वालों में बड़ी संख्या युवाओं की होती है। लेकिन, एबी नेगेटिव रक्त देने देने वाले सिर्फ 2 प्रतिशत दानदाता हैं। शहर में 2018 में 31336 ने रक्तदान किया था, 2022 में संख्या बढ़कर 40148 पहुंच गई।

शहर में हर साल रक्तदान के लिए हजारों हाथ आगे आ रहे हैं। लोगों में मदद का भाव ऐसा है कि एक मैसेज पर तुरंत अस्पताल में रक्तदान करने वालों की भीड़ लग जाती है। यहीं कारण है कि शहर में हर साल रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन, अभी भी एबी नेगेटिव ब्लड की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इस ग्रुप का रक्तदान करने वालों की संख्या अभी भी दो प्रतिशत ही है।

इस कारण कई बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एमजीएम की स्टेट आफ आर्ट माडल ब्लक बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2018 में 31336 लोगों ने रक्तदान किया था। 2022 में यह संख्या बढ़कर 40148 पहुंच गई। इसके अलावा अन्य संस्थाओं के ब्लड बैंक की बात करें, तो हर साल करीब 50 हजार लोग रक्तदान करते हैं। शहर के रक्तदाताओं में युवाओं की संख्या अधिक है। रक्तदान के लिए जब भी शहर में शिविर आयोजित होते हैं तो उसमे सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की ही रही है।

हर साल बढ़ती संख्या
2018 में शहर में 31336 ने रक्तदान किया था। 2019 में यह संख्या बढ़कर 31800 हो गई। 2020 के कोरोना काल में संख्या घटी और 24189 हो गई। 2021 में संख्या 35146 हो गई और पिछले साल 2022 में 40148 लोगों ने रक्तदान किया था। 2023 के अभी तक के महीनों में 25500 लोगों ने रक्तदान किया। इस साल यह संख्या निश्चित रूप से पिछले सालों से ज्यादा होगी।