WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अभय सुराणा दूसरी बार आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश महामंत्री मनोनीत!

250
WhatsApp Image 2026 02 14 At 11.11.52 PM

अभय सुराणा दूसरी बार आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश महामंत्री मनोनीत!

Ratlam : पत्रकारिता जगत को एक बार फिर अनुभवी, कर्मठ और निष्पक्ष नेतृत्व मिला है। अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा को आंचलिक पत्रकार संघ का दूसरी बार प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से प्रदेश-भर के पत्रकारों में उत्साह और भरोसे का माहौल देखा जा रहा है।

अभय सुराणा पिछले 44 वर्षों से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहें हैं। उन्होंने इंदौर समाचार से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी और प्रारंभ से ही ईमानदारी, निर्भीकता एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार संगठनों द्वारा समय-समय पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अभय सुराणा केवल पत्रकारिता तक ही सीमित नहीं रहें बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं में प्रतिनिधित्व कर अपनी अलग पहचान बनाई है। संगठन क्षमता, अनुभव और दूरदर्शी सोच के कारण उन्हें पत्रकार समाज में विशेष सम्मान प्राप्त है। वर्तमान में आप दैनिक स्वतंत्र ऐलान एवं दिवाकर दीप्ति के ब्यूरो चीफ है।

दूसरी बार प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि अभय सुराणा अपने कुशल नेतृत्व और सकारात्मक कार्यशैली से आंचलिक पत्रकार संघ को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और हितों की आवाज को नई मजबूती प्रदान करेंगे!