WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

ABP & C-Voter Survey: सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी को कितनी सीटें!

जानिए, इस चुनावी सर्वे के नतीजे ने मतदाताओं का झुकाव किसकी तरफ बताया!

1557
WhatsApp Image 2023 06 28 At 17.18.08 696x399

ABP & C-Voter Survey: सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी को कितनी सीटें!

Bhopal : चंबल का इलाका मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 8 जिलों वाले इस क्षेत्र में विधानसभा की 34 सीटें आती हैं। चुनाव की दृष्टि से अहम माने जाने वाले जिले गुना, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड प्रमुख जिले के तौर पर आते हैं। यह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनाव में यहां के मतदाताओं का रुख किस तरफ जा सकता है, इसके लिए टीवी न्यूज़ चैनल ABP और सर्वे एजेंसी Cvoter ने जो सर्वे किया उसके नतीजे सामने आए हैं।

पिछले यानी 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां 34 में से 26 सीटें जीती थीं। हालांकि यहां कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा सीटें तब आई थीं, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे। अब जबकि, ज्योतिरादित्य बीजेपी में हैं, तब भी ऐसा नहीं लग रहा कि उनकी गैर-मौजूदगी से कांग्रेस को नुकसान होगा।

सर्वे के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस को 2023 विधानसभा चुनाव में यहां 22 से 26 सीटें मिल सकती हैं। यानी बिना ज्योतिरादित्य के भी कांग्रेस की यहां नैया पार लगती नजर आ रही है। जबकि बीजेपी को सर्वे में 7 से 11 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। अन्य के खाते में एक सीट जा रही हैं।

वोट शेयर में भी कांग्रेस आगे

वोट शेयर की बात करें, तो कांग्रेस का वोट शेयर 46% रहने के आसार हैं। हालांकि बीजेपी वोट शेयर के मामले में बहुत पीछे नहीं है। उसे 41% वोट मिलते दिख रहे हैं। मायावती की पार्टी बीएसपी को 3% जबकि अन्य के खाते में 10% वोट जाते दिख रहे हैं। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में बगावत कर दी थी और वह अपने गुट के विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। लेकिन, इसके बाद भी अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को घाटा होता दिखाई नहीं दे रहा।