WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ACB Trap: महिला थाना प्रभारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार 

648
र

ACB Trap: महिला थाना प्रभारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार 

 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ACB ने महिला थाना प्रभारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की प्रभारी वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी. जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ.

 

बताया गया है कि महिला थाना TI वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा. इसी दौरान ACB की टीम ने थाना प्रभारी दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया.

 

थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।