WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Accident : अंबाला-दिल्ली हाईवे पर 3 टूरिस्ट बसें आपस में टकराईं; 5 लोगों की मौत, 12 घायल

1048

 

Ambala : तड़के 3 बजे अंबाला-दिल्ली हाईवे मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीन टूरिस्ट बसें आपस में टकरा गई, जिसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार अलसुबह हुई। दुर्घटना के समय सभी सवारियां सो रही थी।

कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट डीलक्स बसें तड़के 3 बजे आपस में टकरा गईं। इस हादसे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है। एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों बाहर निकाला। हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे जिले में हीलिंग टच अस्पताल के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक ये हादसा तड़के हुआ, जब अधिकतर यात्री बसों में सो रहे थे। एक बस डिवाइडर में चढ़ गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ। तीनों बसें कटरा से दिल्‍ली जा रही थीं। सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे जा टकरा गईं।

दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 3 बजे तीनों बसे एक साथ चल रही थीं। तभी एक बस अचानक रुक गई, जिसके कारण इससे पीछे आ रहीं दोनों बसें एक के बाद एक टकरा गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। यात्री खिड़की से बाहर की तरफ कूदकर बाहर निकले। ऐसे में बस के अंदर फंसे होने की वजह से 5 लोगों मौके पर ही मौत हो गई। चार मृतक आगे की बस में और एक पीछे की बस मे सवार था। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान झारखंड के राहुल (21), उत्तर प्रदेश के प्रदीप कुमार (22), छत्तीसगढ़ के रोहित कुमार (53) और मेना बाई (4) के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई।

पुलिस के बस ड्राइवर के खिलाफ FIR की दर्ज की है। हादसे में दो बसें इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं कि उन्हें क्रेन की मदद से राजमार्ग से हटाना पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त तीनों बसें निजी थीं। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि जम्मू की ओर से आ रही बस दिल्ली की ओर जा रहे किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश में वहां खड़ी बसों से जा टकराई। हालांकि, इस बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ड्राइवर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसे के बाद बसों से चीख पुकार मच गई. ऐसे में यात्री अपनी जान बचाकर किसी तरह से बसों से बाहर हाईवे पर गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उन्‍हें किनारे करते हुए ट्रैफिक को रोका। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया।