WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Accident Waiting to Happen : लाडकी नदी पर दुर्घटना को न्यौता दे रहा है असमतल वैकल्पिक मार्ग!

398

Accident Waiting to Happen : लाडकी नदी पर दुर्घटना को न्यौता दे रहा है असमतल वैकल्पिक मार्ग!

झाबुआ से राजेश सोनी की रिपोर्ट!

Jhabua : रतलाम से फूलमाल झाबुआ तक निर्माणाधीन 10 मीटर चौड़े सडक निर्माण में बामनिया के समीप लाडकी नदी घाट कटिंग एवं पुलिया निर्माण का कार्य जारी हैं, यहां पर घाट सेक्शन में निर्माण कम्पनी द्वारा बनाया गया वैकल्पिक मार्ग वाहन चालकों के लिए मुसीबत भरा होकर अनचाही दुर्घटना को न्यौता दे रहा हैं।

IMG 20260325 WA0010 scaled

ये है हालात!

निर्माण कम्पनी द्वारा घाट सेक्शन के समीप बनाया वैकल्पिक मार्ग बेहद उखड़-खाबड़ और मुसीबत भरा हैं। इस कच्चे मार्ग की रपटीली मिट्टी पर कई जगह बड़े-बड़े गोल पत्थर भी दोपहिया वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का सबब बन रहे है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम भी दे सकते हैं। यह मार्ग चौड़ाई में भी कम होने से परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा रहा है। कच्चे वैकल्पिक मार्ग पर बिखरी गिटटी और धूल मिट्टी से दोपहिया वाहन स्लीप होकर गिर रहें हैं। सामने से बडे वाहन के आ जाने से दो पहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता हैं। खासकर रात्रि के समय यह वैकल्पिक मार्ग बेहद दुविधाभरा व जानलेवा साबित हो रहा हैं।

IMG 20260325 WA0014

यातायात का भारी दवाब!

रतलाम फूलमाल मार्ग स्टेट हाईवे मार्ग (NH147E) होकर इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती हैं। कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर, यात्री बसे, ट्रक, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से रोजाना गुजरते है। किन्तु लाडकी नदी घाट सेक्शन में बने वैकल्पिक मार्ग को लेकर वाहनों को खासी मशक्कत करना पड रही है। साथ ही इस उखड़-खाबड़ वैकल्पिक मार्ग पर अनचाही दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ हैं।

IMG 20260325 WA0013

क्या कहते हैं जिम्मेदार!

वैकल्पिक मार्ग न्यूनतम अवधि के लिए बनाया गया है ,किन्तु यदि असुविधा हो रही है तो इसे सुविधाजनक करवा दिया जाएगा।

अशोक रावल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर!