WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

Accused Of Killing Former MP:आंध्र CM जगन मोहन रेड्डी के चाचा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

1104
Accused Of Killing Former MP

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) नेआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाईएस भास्कर रेड्डी को आज गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में की गयी है .

विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के भाई और आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के चाचा थे।

बता दें कि राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में उनके निवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी, जो अब उनके भतीजे द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाने वाला निर्वाचन क्षेत्र है।

पूर्व सांसद और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी के चाचा विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में सीबीआई की टीम जगन रेड्डी के भाई भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच शुरू में राज्य अपराध जांच विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई थी। लेकिन जुलाई 2020 में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था।

सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार, विवेकानंद रेड्डी कडप्पा लोकसभा से अविनाश रेड्डी के बजाय कथित रूप से अपने या वाई एस शर्मिला (मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन) या वाई एस विजयम्मा (जगन मोहन रेड्डी की मां) के लिए संसदीय चुनाव का टिकट मांग रहे थे।जांच में पता चला कि 68 वर्षीय विवेकानंद रेड्डी के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उनकी हत्या की थी। घटना के वक्त पूर्व सांसद अपने घर में अकेले थे। एसआईटी ने पहले इस मामले की जांच की और जुलाई 2020 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

विवेकानंद रेड्डी की लोकसभा सीट कडापा से वाईएस अविनाश रेड्डी सांसद हैं, जो कि भास्कर रेड्डी के बेटे हैं। सीबीआई ने भास्कर रेड्डी को उनके पुलिवेंदुला इलाके में स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भास्कर रेड्डी के समर्थक भारी संख्या में उनके आवास पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार अविनाश रेड्डी और भास्कर रेड्डी इस बात से खुश नहीं थे कि भास्कर रेड्डी ने अविनाश रेड्डी को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया था। सीबीआई का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने 40 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। पिछले साल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद सीबीआई कोर्ट भेज दिया था।

विवेकानंद रेड्डी की बेटी सुनीता रेड्डी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी और किसी करीबी पर हत्या का शक जताया था। बीते साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला हैदराबाद ट्रांसफर कर दिया था क्योंकि सुनीता रेड्डी ने याचिका दायर कर आशंका जताई थी कि आंध्र प्रदेश में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।

पिछले 48 घंटों में सीबीआई ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले कडप्पा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी को भी सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। आज सुबह सीबीआई की टीम वाईएस भास्कर रेड्डी के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिवार वालों को गिरफ्तारी का ज्ञापन सौंपा गया। भास्कर रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में संख्या में उनके समर्थक घर के बाहर जमा हो गए। अहम बात है कि सीबीआई की टीम भास्कर रेड्डी से इस मामले में पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।