WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Acharya Pramod Krishnam : धन, छल और ताकत से कमलनाथ सरकार गिराई, यह महापाप!

देश की राजनीति में प्रियंका गांधी सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा! 

806
WhatsApp Image 2023 04 13 At 8.07.11 PM

Acharya Pramod Krishnam : धन, छल और ताकत से कमलनाथ सरकार गिराई, यह महापाप!

सीहोर से छोटू शास्त्री की ख़ास खबर

Sehore :  आचार्य प्रमोद कृष्णम आज सीहोर पहुंचे, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश को लेकर कहा कि यहां की जनता कमलनाथ को चुना, उन्हे मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन, कमलनाथ के साथ धोखा और छल हुआ। जिसका नतीजा है धन, छल और ताकत के आधार पर उनकी सरकार को गिराकर चार साल से शिवराज जी की सरकार है। यह उनका महापाप है। जो प्रदेश ही नहीं पूरे देश की सरकार को ले डूबेगा।

आचार्य ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि उनकी लड़ाई और संघर्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ है। सचिन पायलट का अनशन बीजेपी राज में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ है। कांग्रेस के खिलाफ नहीं है। सचिन पायलट ने कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं की। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व भारत की वर्तमान राजनीति और भविष्य को देखते हुए फैसला लेगा।

हमें अदालत पर पूरा भरोसा

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म हुई, वो एक फर्जी केस में हुई। लेकिन, बीजेपी को समझ लेना चाहिए की राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का मतलब ये बिलकुल नहीं है कि कांग्रेस ख़त्म हो गई, सियासत खत्म हो गई। हम अदालत पर भरोसा रखते है। लेकिन, हम जनता की अदालत को सबसे बड़ा मानते है। 2024 में हम जनता की अदालत में जाएंगे।

कांग्रेस में कई नेता पीएम बनने लायक

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम फेस के सवाल को लेकर कहा कि कांग्रेस में कई नेता हैं, जो पीएम बनने की योग्यता रखते है। ऐसी ही तमाम रीजनल पार्टियां है जो मोदी को हटाना चाहती है और इस देश के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहती है। अपनी अपनी पार्टियों की अपनी अपनी दावेदारी है। ममता जी की पार्टी चाहती है, उनका चेहरा हो और नीतीश की पार्टी चाहती है वो चेहरा हो। में यह चाहता हूं देश के जो हालात देखें तो पीएम का फेस कांग्रेस पार्टी का होना चाहिए।

कांग्रेस और नीतीश की विपक्षी दलों की बैठकों के साथ कहा उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी जी को हटाना चाहते है वो एकता का प्रयास कर रहे है में भी चाहता हूं एकता बने,अभी तो बैठकों का दौर चलेगा देश का सवाल है बैठकें और होंगी फैसले होंगे उसके बाद जनता की अदालत का फैसला होगा।

हमारे चुनाव में मुख्य मुद्दा देश को बचाना है। वायनाड में प्रियंका की सक्रियता को लेकर कहा की भारत की राजनीति में प्रियंका गांधी इस वक्त सबसे ज्यादा। लोकप्रिय चेहरा है। पूर्व से पश्चिम उत्तर से दक्षिण सभी लोग चाहते है वो आए। प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह फैसला उनका राहुल जी उनके परिवार का है।