WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Achyut Potdar : इंदौर के रहने वाले हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन!

'3 इडियट्स' और 'अर्ध सत्य' जैसी फिल्मों से चर्चा में आए, कभी सेना में कैप्टन रहे फिर रीवा में प्रोफेसर!

918

Achyut Potdar : इंदौर के रहने वाले हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन!

Mumbai : चरित्र अभिनेता अच्युत पोतदार नहीं रहे। उनका 18 अगस्त 2025 को 91 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस अभिनेता के निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री को भारी क्षति हुई। वे मंझे हुए कलाकार थे और कई फिल्मों और टीवी शो में अपना योगदान दिया। वे मूलतः इंदौर के मराठी क्षेत्र मार्तण्ड चौक (रामबाग) के रहने वाले थे।

अच्युत पोतदार को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं, जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। मगर 18 अगस्त को उनका निधन हो गया। आज 19 अगस्त को ठाणे में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस अभिनेता ने पिछले कुछ सालों में हिंदी के अलावा, मराठी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी।

IMG 20250819 WA0207

अच्युत पोतदार की फिल्में और टीवी शो

उनके निधन की के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया। सभी चाहने वाले और दूसरे कलाकार, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 3 इडियट्स, अर्ध सत्य और ‘ये दिल्लगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही वागले की दुनिया, माझा होशिल ना, मिसेज तेंदुलकर और ‘भारत एक खोज’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुके थे।

IMG 20250819 WA0207

भारतीय सेना में कैप्टन और रीवा में प्रोफेसर भी

अच्युत पोतदार पेशेवर एक्टर नहीं थे। वे ग्रेजुएशन के बाद भारतीय सेना में भर्ती हुए, मगर उसके पहले वे रीवा में प्रोफेसर थे। अपनी शादी के एक साल से भी कम समय बाद, वे इमरजेंसी डिपार्टमेंट के जरिए से सेना में भर्ती हो गए थे। 1967 में वह कैप्टन की पोस्ट से रिटायर हुए।

अच्युत पोतदार ने इंडियन ऑयल में एक एग्जीक्यूटिव के रूप में 25 सालों तक काम किया। फिर 58 की उम्र में 1992 में रिटायर हो गए थे। इंडियन ऑयल में रहते हुए इस अभिनेता ने नाटकों और कल्चरल एक्टिविटीज में हिस्सा लिया, जिससे वे एक्टिंग के शौक को निखार सकें। फिर 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से डेब्यू किया था।