WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

ACS Julaniya अगले माह होंगे रिटायर, IAS Shah will replace

पांच माह से काम नहीं

2775
ACS Julaniya
ACS Julaniya

Story of ACS Julaniya Retirement

भोपाल (Bhopal, M.P)। अपर मुख्य सचिव राधेश्याम ACS Julaniya पांच माह से बिना किसी विभाग के OSD के पद पर  काम कर रहे है। वे अगले माह रिटायर हो जाएंगे।

इस माह कृषि उत्पादन आयुक्त केके सिंह सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके रिटायर होंने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह अपर मुख्य सचिव बन जाएंगे।

इस महीने भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के अपर मुख्य सचिव स्तर के दो अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे है। इनमें केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1985 बैच के आईएएस दीपक खांडेकर और इसी बैच के अपर मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त के के सिंह शामिल है। चूंकि खांडेकर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर है इसलिए मध्यप्रदेश में अपर मुख्य सचिव स्तर का एक ही पद रिक्त माना जाएगा। इस पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1990 बैच के अधिकारी महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

Also Read: Gwalior Floods wreak havoc

जुलानिया (ACS Julaniya) के रिटायर होने पर गोविल बनेंगे ACS

स्कूल शिक्षा विभाग की  प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी के साथ विवाद के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पद से हटाए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को राज्य सरकार ने 2 मार्च 2021 को ओएसडी बनाया था। तब से उन्हें किसी भी विभाग की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। ACS Julaniya सितंबर में रिटायर हो जाएंगे। उनके रिटायर होंने के बाद वित्त विभाग के प्रमुख सचिव और 91 बैच के आईएएस मनोज गोविल को अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा।

इन दोनों अधिकारियों को पदोन्नत होने में एक पैच आड़े आ सकता है। अगर इस दौरान केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ ACS स्तर के वरिष्ठ अधिकारी अगर वापस मध्य प्रदेश में आ जाए तो पदोन्नति में फिलहाल रुकावट आ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1988 बैच के दो अधिकारी, जो इस समय भारत सरकार की सेवा में हैं, शैलेंद्र सिंह और संजय बंदोपाध्याय,इन दोनों अधिकारियों का सेवाकाल भारत सरकार में पूर्ण होने जा रहा है और ACS Julaniya  अगर इनमें कोई भी अधिकारी वापस एमपी सरकार ज्वाइन करता है तो फिलहाल पदोन्नति में रूकावट आ सकती है।

आयुक्त लोक शिक्षण, चंबल कमिश्नर (Commissioner) का पद खाली

जयश्री कियावत के रिटायर होंने के बाद आयुक्त लोक शिक्षण का पद खाली चल रहा है। अनुभा श्रीवास्तव को फिलहाल इस पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चंबल कमिश्नर का पद भी रिक्त चल रहा है। ग्वालियर कमिश्नर को फिलहाल इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनो पदों पर भी नियुक्ति होना है। RB