WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Action if Electricity is Switched off Without Reason : बिना कारण बिजली बंद हुई तो संबंधित इंजीनियर पर कार्रवाई, ऊर्जा मंत्री के निर्देश!

जानिए, मंत्रालय में ऊर्जा विभाग की बैठक में और क्या निर्देश दिए गए!

1518
WhatsApp Image 2024 06 01 At 7.02.13 PM

Action if Electricity is Switched off Without Reason : बिना कारण बिजली बंद हुई तो संबंधित इंजीनियर पर कार्रवाई, ऊर्जा मंत्री के निर्देश!

Bhopal : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चेतावनी दी कि बगैर किसी जरूरी कारण के बिजली आपूर्ति बंद हुई तो संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी यह महसूस करें कि अगर इस गर्मी में उनके घर की बिजली एक घंटे बंद रहेगी तो उनके परिवार को कैसा लगेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात आज मंत्रालय में बिजली ट्रिपिंग और मेंटेनेंस की समीक्षा के दौरान कही। अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) मनु श्रीवास्तव ने भी कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कंपनी के संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन अभ‍ियंता से लेकर जूनियर इंजीनियर तक मोहल्ले में उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर संवाद करें। उन्हें ट्रिपिंग के कारण बताएं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पुरानी केबल के कारण ट्रिपिंग हो रही है, वहाँ केबल बदलें।

मीटर की रीडिंग निर्धारित दिन ही लें
उन्होंने कहा कि हर माह मीटर रीडिंग निर्धारित तारीख को ही ली जाए। उन्होंने अनुमानित बिल भेजने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि अगर किसी माह में उपभोक्ता का बिल आश्चर्यजनक ढंग से ज्यादा आता है तो उसका परीक्षण करें।

मीडिया में मेंटेनेस की जानकारी दें
अधिकारियों से ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली मेंटेनेंस किया जा रहा है, उसकी तारीख और समय की जानकारी विभिन्न समाचार माध्यमों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुँचाएं। वरिष्ठ अभियंता समय-समय पर जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों से मिलकर ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली, समस्याएं और समाधान से अवगत कराएं।

फेसबुक, एक्स आदि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों का भी समाधान किया जाए। हर सर्किल स्तर पर एक टेलीफोन नम्बर शिकायत के लिए रखा जाए। इस पर मिलने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जाए।

जिनका काम अच्छा उन्हें अच्छा पुरस्कृत करें
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि बिजली कंपनी के किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा अच्छा कार्य करने पर उसे पुरस्कृत किया जाये। वसूली आदि के दौरान उनके साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं
अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) मनु श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। हर हाल में सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्थानीय कारणों से बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति का निराकरण समय-सीमा में करें। इस बैठक में ओएसडी विजय गौर, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।