WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Action on Toll Company: इंदौर- उज्जैन मार्ग के टोल का अधिपत्य सड़क विकास निगम ने लिया

1422
WhatsApp Image 2022 01 28 At 5.16.30 AM

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की विशेष रिपोर्ट

Ujjain MP: MPRDC संभाग इंदौर अंतर्गत इंदौर उज्जैन फोरलेन मार्ग पर निवेशकरता कंपनी महाकाल टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड को सस्पेंड करते हुए आज 28 जनवरी 2022 को दोपहर 12:00 बजे से टोल वसूली एमपीआरडीसी ने अपने हाथों में ली है।

उक्त मार्ग का संधारण रखरखाव कार्य ठेकेदार कंपनी महाकाल टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अनुबंध अनुसार ना किए जाने के कारण काफी समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थी।

इन सभी कारणों के चलते मुख्यालय भोपाल एमपीआरडीसी आदेशानुसार उक्त टोल को सस्पेंड किया जाकर टोल वसूली एमपीआरडीसी ने अपने हाथों में ली|

वर्तमान में यह टोल अब शासन संचालित कर रहा है। यह जानकारी सम्भागीय महाप्रबंधक द्वारा दी गई।