WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भोपाल एयरपोर्ट की एप्रोच रोड पर हो रही अवैध पार्किंग पर होगा एक्शन- एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

612

भोपाल एयरपोर्ट की एप्रोच रोड पर हो रही अवैध पार्किंग पर होगा एक्शन- एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

 

भोपाल: भोपाल संभाग के संभागायुक्त संजीव सिंह ने राजा भोज विमानतल के पास स्थित मैरिज गार्डेन्स/होटल्स में लेजर बीम और हाई इंटेंसिटी लाइट के उपयोग पर नियमानुसार प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, संभागायुक्त ने भोपाल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण कार्यों में भारतीय विमानन प्राधिकरण एवं नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के निर्देश दिए। भोपाल एयरपोर्ट से आवाजाही वाली सभी एप्रोच रोड पर अनाधिकृत पार्किंग पर एक्शन लिया जाए। साथ ही इस पर सीसीटीवी कैमरा एवं साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

संभागायुक्त संजीव सिंह ने गत दिवस राजा भोज विमानतल सभागार में एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की। बैठक में एडीएम अंकुर मेश्राम, विमानतल निदेशक रामजी अवस्थी एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सदस्य एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विमानपत्तन निदेशक द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन माध्यम से राजा भोज विमानतल की सुविधाओं एवं गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान संभागायुक्त ने बिना लाइसेंस के मांस मछली की दुकानों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर उन्हें बंद करने और दुकानों की साफ सफाई एवं अन्य नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए।