WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Additional Sleeper Coaches in 10 Trains : 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़े

चक्रधरपुर और रांची रेल मंडलों से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा 1 जुलाई से शुरू होगी!

386

Additional Sleeper Coaches in 10 Trains : 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़े

Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने 10 ट्रेनों में स्थायी रूप से एक-एक स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया। इससे यात्रियों को भीड़भाड़ के समय भी कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली चार एक्सप्रेस और रांची रेल मंडल से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी तौर से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगा कर ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई।

इन स्टेशनों में स्थाई रूप से लगा अतिरिक्त एक स्लीपर कोच :

1 जुलाई से ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगा कर चलाया जाएगा। 2 जुलाई से जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगा कर चलाया जाएगा। 1 जुलाई से राउरकेला-गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

2 जुलाई से गुणुपूर-राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। 3 जुलाई से रांची-आरा एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगा कर चलाया जाएगा। 4 जुलाई से आरा-रांची एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया गया। 1 जुलाई से ट्रेन रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

2 जुलाई से गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगाकर चलाया जाएगा। 1 जुलाई से ट्रेन नंबर 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगाकर चलाया जाएगा। 2 जुलाई से बनारस-रांची एक्सप्रेस में स्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच लगाकर चलाने का फैसला किया गया।