WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Additional Stoppages : दस ट्रेनों को 6 महीने के लिए अतिरिक्त ठहराव दिया!

ठहराव में इंदौर-जोधपुर-रणथम्भौर एक्सप्रेस भी शामिल!

852
WhatsApp Image 2023 01 31 At 10.36.12 PM 696x319

Indore : यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने 5 जोड़ी ट्रेनों (कुल दस) को विभिन्‍न स्टेशनों पर छ: महीने के लिए अतिरिक्त ठहराव दिया गया था। इन अतिरिक्त ठहरावों को प्रायोगिक आधार पर छ: महीने की और अवधि के लिए मौजूदा समय के साथ विस्तारित किया गया है। ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

जिन ट्रेनों को ठहराव दिया गया वे इस प्रकार हैं :

(1) ट्रेन संख्या 19037/19038 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस का रामगंज मंडी स्टेशन पर ठहराव को पहले 6 फरवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था। उसे अब 5 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

(2) ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर-जोधपुर-रणथंभौर एक्सप्रेस का दरा स्टेशन पर ठहराव को पहले 6 फरवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था। उसे अब 5 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

(3) ट्रेन संख्या 19019/19020 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस का मोरक और दारा स्टेशनों पर ठहराव को पहले 6 फरवरी 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 5 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दिया गया।

(4) ट्रेन संख्या 19019/19020 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस का केशोराय पाटन और कापरेन स्टेशनों पर ठहराव को पहले 7 फरवरी 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 6 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया।

(5) ट्रेन संख्या 15635/15636 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस का भवानी मंडी स्टेशन पर ठहराव को पहले 19 फरवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 18 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

रेलवे ने यह भी जानकारी दी कि ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।