WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

सुधीर सक्सेना के आने से लेट हुई ADG की पदोन्नति

इन अधिकारियों को अभी करना होगा इंतजार

1076
DPC For IPS Promotion:

भोपाल। प्रदेश के नये पुलिस मुखिया सुधीर सक्सेना के प्रदेश आने से एडीजी रैंक के अफसरों को पदोन्नति के लिए इंतजार बढ़ गया है। प्रदेश में इस वक्त डीजी रैंक के 12 अफसर पदस्थ हैं। विवेक जौहरी के रिटायर होने और उनकी जगह पर प्रतिनियुक्ति से सुधीर सक्सेना के वापस प्रदेश आने के चलते किसी भी एडीजी को विवेक जौहरी के रिटायर होने का लाभ नहीं मिल सका।

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अफसर एवं परिवहन आयुक्त मुकेश जैन को अब डीजी के पद पर पदोन्नत होना है। यदि सुधीर सक्सेना की प्रदेश में वापसी नहीं होती तो वे डीजी रैंक पर पदोन्नत हो जाते,लेकिन अब उन्हें 31 मार्च तक इंतजार करना होगा। स्पेशल डीजी पुलिस फायर अरुणा मोहन राव के रिटायर होने के बाद वे डीजी के पद पर पदस्थ होंगे। अरुणा मोहन राव 31 मार्च को रिटायर हो रही है।

Also Read: Kissa-A-IAS: कलेक्टर से जूते साफ करवाने का दावा करने वाले नेता परिवार सहित जेल की सलाखों के पीछे

इनके बाद ईओडब्ल्यू के प्रभारी डीजी अजय कुमार शर्मा को पदोन्नत होना है। वे भी 1989 बैच के अफसर हैं, अब वे लोकायुक्त डीजी राजीव टंडन के रिटायर होने के बाद डीजी के पद पर पदोन्नत होंगे, इसलिए उन्हें अब 31 मई तक का इंतजार करना होगा। इसी तरह एडीजी रेडियो संजय झा अब अगस्त में पदोन्नति पा सकेंगे। उस वक्त स्पेशल डीजी एसएएफ मिलिंद कानस्कर रिटायर होंगे। चंबल रेज के एडीजी राजीव चावला इस साल अब अक्टूबर में पदोन्नत होंगे। अक्टूबर में स्पेशल डीजी कोआॅपरेटिव फ्राड राजेंद्र कुमार मिश्रा रिटायर होंगे।

प्रदेश में हैं डीजी के 12 पद-
प्रदेश में डीजी के 5 कॉडर और 5 नॉन कॉडर पद हैं। डीजीपी, डीजी होमगार्ड, डीजी जेल, डीजी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन और डीजी पुलिस प्रशिक्षण कॉडर के पदों में शामिल हैं। राज्य सरकार ने दो अस्थाई पद डीजी के बढ़ा दिये हैं। इसलिए फिलहाल 12 अफसर डीजी रैंक पर प्रदेश में हैं।