WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पशुओं में लंपी वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट,

महाराष्ट्र राज्य और जिलो से पशुओं के परिवहन और पशु हॉट पर प्रतिबंध

986
WhatsApp Image 2022 09 09 At 4.42.38 PM 696x418

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन जिले में भी पशुओ में लंपी वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में तेजी से मवेशियों में फैल रहे लंपी वायरस के रोग के चलते खरगोन जिले में सीमावर्ती महाराष्ट्र से और अन्य जिलो से पशुओं के परिवहन और पशु हॉट बाजारों पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है।आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण की आशंका के चलते अब तक पशु चिकित्सा विभाग ने जिले में 10 मवेशियों के सैंपल लेकर भोपाल लेबोरेट्री में जाॅच के लिये भेज दिया है। जिले में लंपी वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिये पशुपालन और डेयरी विभाग द्रवारा जारी एडवायजरी का पालन पशु चिकित्सा विभाग कर रहा है। वही प्रतिबंधात्मक वैक्सीन का भी अभियान पशु चिकित्सा विभाग ने शुरू कर दिया है। मवेशियों में बुखार के लक्षण मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग के द्रवारा उपचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक लंपी वायरस की पुष्टि नही हुई है। लेकिन कसरावद क्षेत्र में मवेशियों में लंपी वायरस से होने वाले रोग के लक्षण की खबर से हडकंप मच गया है। प्रशासन ने ऐहतियात के लिये विभिन्न प्रतिबंध के निर्देश जारी कल दिये है।

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डाॅ सी के रत्नावत का कहना है की आसपास के जिले और सीमावर्ती महाराष्ट्र में तेजी से फैल रही लंपी वायरस को लेकर प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर ने पशुओं के परिवहन और पशु हॉट बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन अलर्ट है सतर्कता बरती जा रही है। 10 सेंपल लेकर भोपाल भेजे गये है। जाॅच रिपोर्ट के बाद ही लंपी वायरस को लेकर खुलासा होगा। सेंपल की रिपोर्ट आने के पहले कुछ नही कहाॅ जा सकता है। पूरे जिले में पशु चिकित्सा विभाग की टीम एलर्ट है।