WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

प्रशासन ने करोड़ों रुपयों की बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई

1963

 

*रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट*

भूमाफियाओं और अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन के अधिकारियों की कार्रवाई फिर से प्रारम्भ हो गई है।तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के तबादले पर खुशियां मनाने वाले भूमाफियाओं और अतिक्रमणकारियों के माथे पर पसीना चुह-चुहाने लगा है।

रतलाम में आज कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशन में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में रतलाम ग्रामीण के ग्राम सेजावता में 5 करोड रुपए से अधिक मूल्य की 0.340 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई।

*क्या कहते हैं अधिकारी* 

नायब तहसीलदार के.बी.शर्मा ने बताया कि ग्राम सेजावता में शासकीय भूमि में 6 स्थानों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा पेवर ब्लाक,ईंट की दीवार,तार फेंसिंग,पतरा शेड आदि के माध्यम से अतिक्रमण कर लिया गया था।जिसे हटाकर सरकारी भूमि कब्जे में ले ली गई है।

*इन्होंने किया था अतिक्रमण* 

जिन व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया उनमें सुरेश पिता बेनिराम टांक निवासी बंजली,संजय पिता बंसीलाल व्यास निवासी रतलाम,अली असगर पिता मुस्तन्सिर शाकिर बोहरा निवासी रतलाम,देवेन्द्र पिता मोहनलाल चावडा निवासी रतलाम,कुसुम पिता बाबूलाल सुराना निवासी रतलाम,मनोज कुमार पिता दशरथलाल अग्रवाल निवासी रतलाम हैं।