WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Administration’s Strict Action: दुष्कर्म के आरोपी का मकान जमींदोज

एक अन्य जघन्य अपराधी के मकान पर भी चला बुलडोजर

1212
WhatsApp Image 2023 03 10 At 7.37.23 PM 696x522

Administration’s Strict Action: दुष्कर्म के आरोपी का मकान जमींदोज

शहडोल: शहडोल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी और एक अन्य जघन्य अपराध के आरोपी के मकान पर बुलडोजर चला कर उसे जमींदोज कर दिया है।

देखिए वीडियो: क्या कह रही हैं, कलेक्टर वंदना वैद्य-

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने विगत दिनों जिले के ग्राम छिरहटी एवं ग्राम चुनिया में नाबालिग बालिकाओं के दुराचार एवं हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों के शासकीय भूमि पर निर्मित मकान जमींदोज किया गया। इन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चुनिया में गत 6 मार्च 2023 को नाबालिक बालिका की हत्या एवं दुष्कर्म से संबंधित जघन्य घटना 2 आरोपियो द्वारा कारित की गई थी जिस पर थाना कोतवाली द्वारा गंभीर धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आज जिला प्रशासन द्वारा विधिवत जांच उपरांत आरोपीगणो द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार थाना खैरहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिरहटी में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने संबंधी जघन्य घटना 2 आरोपियो द्वारा कारित की गई थी जिस पर थाना खैरहा द्वारा गंभीर धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आज जिला प्रशासन द्वारा विधिवत जांच उपरांत आरोपी भानू उर्फ रामानारायण ढीमर एवं राधेश्याम वर्मन उर्फ वितानी निवासी छिरहटी के द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की गई।