WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Administrative Surgery in Indore : इंदौर कलेक्टोरेट में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बाबू से लेकर आरआई तक के कार्यभार बदले!

कामकाज में कसावट के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कई को नई जिम्मेदारी दी!

839

Administrative Surgery in Indore : इंदौर कलेक्टोरेट में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बाबू से लेकर आरआई तक के कार्यभार बदले!

Indore : कलेक्टर आशीष सिंह एक बार फिर एक्शन मोड में है। काम न करने वाले और बहाना बनाने वालों के खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह ने एक बार फिर बाद बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर सिंह ने बड़ा हेर-फेर करते हुए कई पटवारी को न केवल आ रही बना दिया बल्कि एसडीएम और अन्य कार्यालय में क्लर्क और रीडर्स की भी अदला बदली की है।

इसे अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी बताया जा रहा है। कलेक्टर ने 14 विभागों के क्लर्कों की अदला बदली की है। वही 8 पटवारी को प्रभारी राजस्व निरीक्षक का काम सौंपा है। वहीं भू अभिलेख शाखा के अधीक्षक को देपालपुर तहसील में अटैच किया है। बताया जा रहा कि कलेक्टर आशीष सिंह ने इतना बड़ा हेरफेर प्रशासनिक कसावट और लोगों की सुविधा के लिए किया है।
जानकारी अनुसार कलेक्टर सिंह ने आदेश जारी कर कलेक्टर कार्यालय के रीडर वीरेंद्र शेल्के को एडीएम कार्यालय में रीडर नियुक्त किया है साथ ही निर्वाचन का भी कार्य सौंपा। वही अधीक्षक विनोद रायकवार को कलेक्टर के रीडर का कार्य अतिरिक्त रूप से सौंपा गया। मीनाक्षी यादव को वर्तमान कार्य के साथ अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी का रीडर भी नियुक्त किया। सोमेंद्र गोयल को तहसील महू से हटाकर एसडीएम राव का रीडर बनाया गया। वही कविता सूर्येन को धर्मस्य शाखा से हटाकर तहसील कार्यालय बिचोली हप्सी में पदस्थ किया। लंबे समय तक निर्वाचन शाखा में पदस्थ रहे जितेंद्र चौहान जिन्हें हाल ही में निर्वाचन शाखा से हटा दिया गया था उन्हें अब नजर शाखा सौंपी गई। अन्य कई क्लर्क के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

प्रभारी राजस्व निरीक्षक बनाया
पटवारी धर्मेंद्र शर्मा, कैलाश चौधरी, माखन चौधरी, अखिलेश पाठक, कुश बैरागी, कैलाश राठौर, लाल सिंह जमाले और अमिताभ पैर को प्रभारी राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। हालांकि उनकी तहसीलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही भू अभिलेख शाखा के अधीक्षक लोकेश आहूजा को देपालपुर तहसील में संलग्न किया गया है।