WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Advice to Idgah Committee : ईदगाह कमेटी अदालत के बाहर समझौता करे, 10 एकड़ जमीन और एक करोड़ देंगे! 

कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने सुझाव दिया!  

1005

Advice to Idgah Committee : ईदगाह कमेटी अदालत के बाहर समझौता करे, 10 एकड़ जमीन और एक करोड़ देंगे! 

Mathura : वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और पक्षकार दिनेश शर्मा ने संतों के सानिध्य में ईदगाह कमेटी को एक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि ईदगाह कमेटी अदालत के बाहर समझौता करना चाहती है, तो वे भी तैयार है। उसे 10 एकड़ जमीन और एक करोड रुपए दिए जाएंगे। मेवात में यह जमीन दी जाएगी। इस दौरान महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत सुरेशानंद एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक भी थे।

IMG 20231217 WA0018

यह सुझाव उन्होंने संत महंतों से मिलने कि बाद किया। रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ईदगाह से दावा छोड़ दे। मुस्लिम समाज भाईचारा निभाना चाहता है, तो वह उसी भाईचारे के नाते उनको 10 एकड़ जमीन और एक करोड़ रुपया देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि में कोई नई मस्जिद नहीं बनेगी। श्री कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह को हटाने के केस के पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि मुस्लिम आबादी मेवात में ज्यादा है। इसलिए उन्हें मेवात में मस्जिद बनाने को जमीन दी जा सकती है।

उन्होंने दावा कि मुस्लिम समाज के पास कोई प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि ईदगाह मस्जिद पहले बनी और मंदिर बाद में बना। जबकि, उनके पास इस बात के प्रमाण हैं कि मस्जिद की जमीन उनकी है। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर उनके द्वारा अवैध कब्जा किया था। मुस्लिम पक्ष के पास पहले हुई गलती सुधारने का मौका है। उन्हें अदालत के बाहर समझौते के लिए तैयार हो जाना चाहिए।