WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कारोबार-कॉर्पोरेट

Kartik और Sara के बाद अब Big B ने किया प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट, हर साल कमाएंगे इतने करोड़

886
Big B
Big B

Kartik और Sara के बाद अब Big B ने किया प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट, हर साल कमाएंगे इतने करोड़

अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जो कि चर्चा का विषय बना रहता है। पिछले दिनों वह केबीसी में नजर आ रहे थे, हालांकि आज से यह शो खत्म हो गया है।

इन सब से इतर अब खबर आ रही है कि अमिताभ बच्चन अपने बिजनेस कौशल से साल 2023 का अंत शानदार तरीके से करने जा रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता ने अपनी चार ऑफिस प्रॉपर्टी को म्यूजिक इंटरटेनमेंट कंपनी वॉर्नर म्यूजिक इंडिया को पांच साल के लिए लीज पर दिया है।

हर साल मिलेगा 2 करोड़ रुपये

अमिताभ बच्चन द्वारा की गई यह एक एक्सक्लूसिव डील है, जिसके लिए उनको हर साल दो करोड़ रुपये कियारा मिलेगा। अमिताभ का यह ऑफिस आलीशान लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग की 21वीं मंजिल पर स्थित है। बता दें कि यह ऑफिस साजिद नाडियाडवाला के ओशिवारा ऑफिस के पास स्थित है। लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में पहले से ही काजोल, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन और सारा अली जैसी कई नामचीन हस्तियों के ऑफिस हैं।

‘KBC-15’ is Over : डबडबाई आंखों से ख़त्म अमिताभ बोले ‘अब हम जा रहे हैं कल से नहीं आएंगे!’ 

अमिताभ ने इतने में खरीदी थी प्रॉपर्टी

इस डील के लिए कथित तौर पर 2.88 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इसकी शुरुआत की तारीख मार्च 2024 है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अगस्त 2023 में ओशिवारा में लगभग 10,000 वर्गफुट के चार ऑफिस खरीदे थे। यहां उन्होंने कथित तौर पर हर प्रॉपर्टी के लिए अनुमानित 7.18 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। पिछले महीने भी अभिनेता ने मुंबई में अपने कई लक्जरी अपार्टमेंटों में से एक को किराए पर दिया था।

Deepika Padukone:’हाय माई जान’, दीपिका पादुकोण की तस्वीर ने फिर चुराया रणवीर सिंह का दिल