WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

प्राचीन गुलाब चक्कर परिसर में नई साज-सज्जा के बाद अब खुलेंगे 2 ओपन एयर रेस्टोरेंट!

जानिए गुलाब चक्कर के लिए कलेक्टर की गाइड लाइन!

773

प्राचीन गुलाब चक्कर परिसर में नई साज-सज्जा के बाद अब खुलेंगे 2 ओपन एयर रेस्टोरेंट!

Ratlam : शहर के कालिका माता क्षेत्र के पास स्थित पुराने कलेक्ट्रेट के पास में गुलाब चक्कर का कायाकल्प किया गया हैं। इसमें निखार लाने कलेक्टर राजेश बाथम की पहल ने रंग लाई है। वर्षों से विरान पड़े इस ऐतिहासिक स्थल में शनै-शनै रंग दिखाई देने लगा है। कलेक्टर राजेश बाथम हर एक दो दिन में गुलाब चक्कर में अपने अधिकारियों के साथ मानीटरिंग करने पंहुचते हैं और अधिकारियों को खामियां कमियां को पुरा करने का इंस्ट्रक्शन देते हैं। कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि अब प्राचीन धरोहर का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन एवं मनोरंजन के क्षेत्र में आम नागरिकों को विशेष सौगात उपलब्ध कराई जा रही है।

IMG 20250403 WA0006

प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण कार्य जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा कराया गया हैं। गुलाब चक्कर परिसर में 2 ओपन एयर रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा 16 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:00 बजे तक पृथक दो ऑनलाइन वित्तीय प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। जिसकी जानकारी http://mptenders.gov.in और https://ratlam.nic.in पर देखी जा सकती है। प्रत्येक रेस्टोरेंट हेतु 1400 वर्गफीट स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। रेस्टोरेंट में पर्यटक/रतलामवासी पारिवारिक माहोल में शुद्ध शाकाहारी भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। गुलाब चक्कर में विशेष कलर लाईटिंग, साउंड की व्यवस्था भी की गई है।

IMG 20250403 WA0005

गुलाब चक्कर में गुम्बदाकार परिसर के उपयोग हेतु कलेक्टर राजेश बाथम ने नीति निर्धारण की है जिसके अनुसार परिसर में सार्वजनिक जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिसर में समस्त वही कार्यक्रम अनुमत होंगे जिनमें सर्वजन की सहभागी हो सके अर्थात किसी भी धर्म, समाज, वर्ग विशेष के कार्यक्रम उक्त परिसर में नहीं हो सकेगें। कार्यक्रम में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। केवल वही व्यक्ति प्रतिबंधित किए जाएंगे जिनसे कार्यक्रम में विघ्न अथवा शांतिभंग की आशंका हो। गुलाब चक्कर परिसर में योग, शारीरिक स्वास्थ्य, खेल आदि के लिए नियमित रूप से क्लासेज आदि चलाने की अनुमति दी जा सकेगी। गुलाब चक्कर परिसर में समय-समय पर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम मेला, फूड मेला, प्रदर्शनी आयोजित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। आयोजक को गुलाब चक्कर परिसर के मूल स्वरूप से छेड़-छाड़ की अनुमति नहीं होगी और न वे कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य विषयक फ्लैक्स या बैनर लगा सकेगें।

IMG 20250403 WA0003

आयोजक को लाउडस्पीकर की धीमी आवाज में केवल गुलाब चक्कर के गुम्बदाकार परिसर के भीतर उपयोग करने की अनुमति रहेगी। परिसर को गीत संगीत कार्यक्रम एवं एकल नाटक, लोक नाटक, साहित्यिक गोष्ठी, खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, हस्तकरघा प्रदर्शनी मेला, कला प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, शिल्प मेला, फूड मेला , लाफ्टर-शो, कवि सम्मेलन, छायाचित्र प्रदर्शनी, बच्चों के लिए हॉबी क्लासेस, समर केम्प आदि के लिए दिया जा सकेगा। किसी भी स्थिति में उक्त परिसर में व्यक्तिगत कार्यक्रम आयोजित नही किया जाएंगे। प्रथम 3 माह तक उक्त सभी गतिविधियों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। केवल परिसर की साफ-सफाई के लिए न्यूनतम राशि जमा करानी होगी। 3 माह के पश्चात जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा परिसर के उपयोग हेतु निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। उक्त कार्यों के लिए कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 204, 205 में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता हैं!