WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Again Corona Attack : इंदौर और भोपाल में कोरोना के 8 नए मरीज मिले!

इंदौर में 6 और भोपाल में 2 नए मामले सामने आए!

1203
Coronavirus. COVID-19. 3D Render

Again Corona Attack : इंदौर और भोपाल में कोरोना के 8 नए मरीज मिले!

Indore : कई महीनों बाद मध्यप्रदेश में कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 6 और भोपाल में 2 नए संक्रमित सामने आए हैं। 459 लोगों के सैंपलों की जांच में ये मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई। अब इंदौर में 8, भोपाल में 6 और ग्वालियर में एक सक्रिय मरीज है।

प्रदेश में कोरोना के मामले कम होते गए और जनवरी तक पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो गया था। लेकिन, पिछले तीन दिन से यहां नए मामले मिलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। इसकी वजह लोगों का इस महामारी के प्रति लापरवाहीपूर्ण रवैया है। क्योंकि, कोरोना से संबंधित प्रतिबंध समाप्त होने के बाद मास्क-सैनेटाइजर के उपयोग के साथ-साथ दो गज की दूरी के नियम का पालन भी बंद हो गया है। लोग अब भीड़-भीड़ में जाने से भी नहीं कतराते हैं।

 

चार दिन में मरीज बढ़े

इंदौर में कोरोना के नए मामले सामने आए थे। बुधवार को कोरोना का एक, गुरुवार को एक मरीज मिलने के साथ ही शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इंदौर में अब कुल 8 सक्रिय मरीज हो गए हैं। इसके अलावा भोपाल में 2 नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 6 हो गई है। एक मरीज ग्वालियर में भी है।

हैरत की बात यह है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने की सूचना नहीं दी जा रही है। अभी भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई तो शहर में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।