WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

कोरोना की तीसरी लहर का डर, जान देने पर उतारू लोग, व्यापारी ने खाया जहर..

1349

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: पहले नोटबंदी, फिर कोरोना कॉल और लॉकडाउन, फिर दोबारा कोरोना कॉल और लॉकडाउन इससे वैसे ही हर आम आदमी और व्यापारी को तोड़ कर रख दिया है बावजूद इसके अब फिर से कोरोना कॉल की आहट तीसरी लहर की आशंका और लॉकडाउन ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। डर इतना है कि यह अभी आया ही नहीं और लोग जान देने पर उतारू हो गए हैं।

यहां कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और लॉकडाउन के डर से व्यापारी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां उसका ईलाज चल रहा है।

मामला छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम खड़गांय निवासी कपड़ा व्यापारी अंशुल शर्मा पिता विनय शर्मा ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहाँ उसका मेडिसन वार्ड में ईलाज चल रहा है। फिलहाल अब वह ठीक है और जिला अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्य लाभ ले रहा है

●कोरोना के डर से खाया जहर..

अस्पताल में भर्ती पीड़ित व्यापारी अंशुल से ज़ाब हमने बात की तो उसने बताया कि वह गांव में ही कपड़े की दुकान रखे हुए है साथ ही हाट-बाजार करने अन्य गांवों में भी बंजी/बजार करने बेचने के लिए जाता है। लगातार लग रहे घाटे और नुकसान में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो गई है। ऊपर से तीसरी लहर लॉकडाउन का अंदेशा लगता है जान लेकर ही मानेगा।

●पहले ही टूट चुका हूँ अब हिम्मत नहीं..

अंशुल की मानें तो पहले नोटबंदी फिर पहला कोरोना कॉल और लॉकडाउन फिर दूसरा कोरोना और लॉकडाउन में आम आदमी और व्यापारी तो वैसे ही टूट गया है और धंधे की कमर तोड़ कर रख दी है। ऊपर से अब तीसरी लहार की आशंका और लॉकडाउन के डर ने उसे अंदर तक तोड़करा और हिला कर रख दिया है वह पहले से ही भारी नुकसान में है और अब तीसरी लहर की सुगबुगाहट और सुनकर वह बुरी तरह दहशत में आ गया था। जिसके चलते उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश्य से घर में रखी चूहा मार दवाई खा ली थी।

●2 साल पहले हुई शादी 2 माह की बेटी परवरिश की चिंता..

अंशुल की मानें तो 2 साल पूर्व ही उसकी शादी मंजूलता से हुई थी जिससे उनकी अभी 2 माह की बेटी भी है उसकी परवरिश की चिंता और पूर्व के नुकसान ने उसे अंदर तक हिला कर और झकझोर कर रख दिया था। कि अब वह अपने लगातार हो रहे नुकसान की भरपाई कैसे कर पाएगा, अब आने वाली आफत उसे जीवन भर उबरने नहीं देगी, इसके डर से उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।

देखिये वीडियो: क्या कह रहा है, अंशुल शर्मा (जहर खाने वाला पीड़ित)-