WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

AICC Election : गहलोत दो कदम पीछे, दिग्विजय सिंह दो कदम आगे, फैसला आज रात तक!

1304

AICC Election : गहलोत दो कदम पीछे, दिग्विजय सिंह दो कदम आगे, फैसला आज रात तक!

30 सितंबर तक सोनिया गांधी किसी से नहीं मिलेंगी, गेहलोत के दिल्ली दौरे पर संशय

New Delhi : आज का दिन AICC अध्यक्ष पद के चुनाव और राजस्थान के अध्यक्ष दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। राजस्थान में CM को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अभी तक अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर माने जा रहे थे। लेकिन, मंगलवार रात से फिर उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह का नाम इस पद के लिए उभरकर सामने आया है। वे भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने केरल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

images 1 14

राजनीतिक उठापटक के बीच आज दोपहर अशोक गहलोत ने विधानसभा स्पीकर डॉ सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों से चर्चा की। यह जानकारी देते हुए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया कि गहलोत CM पद से इस्तीफा नहीं दे रहे। AICC अध्यक्ष पद पर नॉमिनेशन के सवाल पर प्रताप ने कहा कि नामांकन वे भरेंगे या नहीं, इसकी जानकारी केवल उनको और केंद्रीय नेतृत्व को है।
आज अशोक गहलोत के दिल्ली जाने के समय में तीसरी बार बदलाव हुआ। वे अब रात करीब 8 बजे दिल्ली जा सकते हैं। इससे पहले खाचरियावास ने शाम 5 बजे उनके दिल्ली जाने की जानकारी दी थी। हालांकि, 10 जनपथ से जुड़े सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी 30 सितंबर तक किसी से नहीं मिलेंगी।

WhatsApp Image 2022 09 28 at 17.56.36

इसलिए गहलोत की मुलाकात पर भी संशय बना हुआ है।
गहलोत से मिलने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांतिलाल धारीवाल, महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे। गहलोत खेमा फिर उनका नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ा रहा है। संभावना है कि इस पर फैसला आज शाम तक हो सकता है।

जल्द निकलेगा हल
भारत जोड़ाे यात्रा और अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के बीच राजस्थान कांग्रेस की कलह फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के इस संकट को लेकर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान संकट का समाधान एक-दो दिन में ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम प्रजातंत्र में विश्वास करते हैं और हमारे यहां पर सब कुछ प्रजातांत्रिक तरीके से चर्चा होती है।