WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Air India Flight Returned Due to Technical Fault : टेकआफ के बाद एयर इंडिया का विमान वापस लौटा !

614

Air India Flight Returned Due to Technical Fault : टेकआफ के बाद एयर इंडिया का विमान वापस लौटा !

हाल ही में Air India की दो उड़ानों में तकनीकी खराबी आई है, जिससे यात्रियों में चिंता बढ़ गई है। दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट AI 9695 को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा, जबकि हांगकांग से दिल्ली आ रही AI 315 को भी इसी समस्या के चलते हांगकांग वापस जाना पड़ा।

दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1113 को सोमवार (16 जून, 2025) को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते विमान को वापस दिल्ली भेज दिया गया.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने दिल्ली से शाम 4:25 बजे उड़ान भरी थी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि फ्लाइट को वापस दिल्ली भेजा गया है.

Lucknow Airport Accident : हज यात्रियों से भरे सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान के पहिये से चिंगारी निकली, हादसा टला! 

प्लेन की सुरक्षित दिल्ली हुई वापसी 

हालांकि, विमान में किस प्रकार की टेक्निकल समस्या आई थी, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है. साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अभी तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है. विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया है और यात्रियों के घायल होने या परेशानी की कोई खबर नहीं है.

Kolkata-Hindon Flight Malfunctions : एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता-हिंडन उड़ान में तकनीकी खराबी आई!