WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अरबों का मालिक अख्तर अली परिवार सहित भूमिगत, Anticipatory Bail निरस्त के बाद एसपी ने किया 5-5 हजार का इनाम घोषित!

1509

अरबों का मालिक अख्तर अली परिवार सहित भूमिगत, Anticipatory Bail निरस्त के बाद एसपी ने किया 5-5 हजार का इनाम घोषित!

Ratlam : करोड़ों रुपए लगाकर बेटे की रतलाम की अद्वितीय शादी करने वाले सैय्यद अख्तर अली और उसके परिवार के सदस्यों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। उसका दोलत का घमंड अब चुर-चुर होते दिखाई दे रहा हैं। 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में FIR के बाद से फरार सैय्यद अख्तर अली पिता वाहिद अली, उसके भाई सैय्यद मोहब्बत अली, सैय्यद अफसर अली सहित बहने अलताफ बी और फिरोजा बी के खिलाफ SP अमित कुमार ने फरार घोषित करते हुए सभी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पहले 25 मार्च 2026 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कटारे ने सभी फरार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आपको बता दें कि शहर की थाना स्टेशन रोड पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब तक कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगे 26 दिन पहले इस अरबपति अख्तर अली और उसके परिवार के सदस्यों पर FIR दर्ज हुई थी।

 

क्या था मामला?

शहर के ऑटो मोबाइल व्यवसायी विजय कटारिया ने सैय्यद अख्तर अली, भाई सैय्यद मोहब्बत अली, सैय्यद अफसर अली सहित अलताफ बी और फिरोजा बी के खिलाफ 5 वर्ष पूर्व 2021 में सर्वे क्रमांक 221 /1 और 221 /2 जो की 2 .2350 व 2 .2350 हेक्टेयर भूमि का सौदा 2 करोड़ 70 लाख रुपए का अनुबंध हुआ था। जिसका 90 लाख रुपए बतौर एडवांस दिया गया था। अनुबंध के अनुसार बाकी का बची हुई राशि 2 वर्ष बाद रजिस्ट्री होने पर देना था। विजय कटारिया ने जब भी सैय्यद अख्तर अली से रजिस्ट्री करवाने या अग्रीम दिए गए 90 लाख रुपए देने का कहा तो अख्तर आनाकानी कर देता और बहाने बनाने लग जाता था। अनुबंध हुएं 5 वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई!