WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Akshaya Tritiya 2023: 125 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा विशेष संयोग

1219

Akshaya Tritiya 2023: 125 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा विशेष संयोग

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ये दिन इतना शुभ होता है कि कोई भी अनुष्ठान या नया काम किया जा सकता है।

वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन जातक को सुबह जल्दी उठकर, नित्य कार्यों से निवृत होकर भगवान का ध्यान कर ‘ॐ’ का उच्चारण करना चाहिए। इसके पश्चात सूर्य नमस्कार करना चाहिए। लेकिन इस बार लगभग 125 साल बाद अक्षय तृतीया पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार अक्षय तृतीया पर 5 ग्रहों सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस का अनोखा संयोग देखने को मिलेगा।

मेष राशि में अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बने हुए है। जिससे अबकी बार अक्षय तृतीया पर मेष राशि के जातक हर तरफ से लाभ पाएंगे। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म संबंधी कार्य करेंगे। दान और शुभ कार्यों में सहभागी बन सकते हैं जिसका लाभ आपको इस जन्म के साथ ही अगले जन्म तक प्राप्त होता रहेगा। धन और स्वर्ण की प्राप्ति का भी संयोग बनता दिख रहा है।

वृष: अक्षय तृतीया पर आपकी राशि के स्वामी शुक्र की स्वराशि वृष में स्थिति होने से आपको राजयोग का लाभ मिलेगा। इस राशि के जातक इस अक्षय तृतीया पर वस्त्र आभूषण और भौतिक सुखों का लाभ पाएंगे। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी कला से तारीफ और लाभ पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्नेह और प्रेम बना रहेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

सिंह: सिंह राशि के स्वामी सूर्य अक्षय तृतीया पर अपनी उच्च राशि मेष में होकर राशि से पांचवें संचार करेंगे। ऐसे में अक्षय तृतीया अबकी बार आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपको अपने प्रयास में घर के बड़ों से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। समाज और परिवार में आपका प्रभाव बढेगा। सोना अथवा तांबे की चीजों की खरीदारी करके आप इस अक्षय तृतीया को विशेष रूप से शुभ और मंगलकारी बना सकते हैं। सिंह राशि के कारोबारी अक्षय तृतीया पर उम्मीद से बढ़कर कमाई कर सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर धन समृद्धि योग बना हुआ है। आपकी राशि के स्वामी राशि से ग्यारहवें घर में शुक्र के साथ होंगे और राशि से दसवें घर में पंचग्रही योग बना रहेगा। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ से मन आनंदित होगा। आपको आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। चांदी और हीरा आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह अक्षय तृतीया लाभकारी रह सकता है। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास सफल होंगे। घर और जमीन में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी राशि पर चंद्रमा और शुक्र की शुभ दृष्टि होने से कारोबार में भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। मातृ पक्ष से सुख और सहयोग पाएंगे। यात्रा का शुभ संयोग बनेगा।

मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, शिर्डी की उड़ान भरेंगे मध्‍य प्रदेश के बुजुर्ग, 21 मई से शुरू होंगी हवाई यात्राएं