WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Album Release : महक एम शेख के धार्मिक एल्बम का विमोचन

1293
WhatsApp Image 2023 02 11 At 7.03.16 PM 696x313

Ratlam : शहर की जानी-मानी गायिका महक एम शेख का एफ़एम-2 फिल्म्स ने एल्बम बनाया है। इस एल्बम का विमोचन रतलाम के विधायक चैतन्य काश्यप ने किया। विधायक ने महक के गाए भजनों को सुना और सराहा। विधायक काश्यप ने महक की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

WhatsApp Image 2023 02 11 at 7.03.16 PM 1

‘सुर साधना महावीर की वाणी’ है शीर्षक से बना यह जैन धार्मिक भजनों का एल्बम है। इसमें भगवान महावीर स्वामी के भजन हैं। इन भजनों की रिकॉर्डिंग मुंबई में हुई है। गायिका महक एम शेख के इस एल्बम के डायरेक्टर शकील शेख और गीतकार अब्दुल सलाम खोकर हैं। अब इन सभी भजनों की शूटिंग शीघ्र ही रतलाम के जैन धार्मिक स्थलों पर प्रारंभ होगी। डायरेक्टर शकील शेख ने रतलाम की जनता का शुक्रिया अदा किया है।